BPSC Exam की शुरुआत कब और कैसे हुई थी?

BPSC परीक्षा एक प्रतिष्ठित परीक्षा है जो सफल उम्मीदवारों को सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने और समाज पर प्रभाव डालने का अवसर प्रदान करती है। आइए अब इसके बारे में जानते हैं कि इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई थी।
Updated:- 2024-08-20, 12:00 IST
image

BPSC यानी बिहार लोक सेवा आयोग बिहार राज्य में एक राज्य-स्तरीय संगठन है, जो कि राज्य कई रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करता है। बीपीएससी की परीक्षा देकर आप एसडीएम के पद से लेकर तहसीलदार के पद तक बन सकते हैं। इसके अलावा, अब तो आप बेसिक शिक्षा अधिकारी बनने के लिए भी बीएड करके 12वीं कक्षा तक को पढ़ाने लायक सरकारी स्कूल के शिक्षक बन सकते हैं। 

BPSC के माध्यम से, योग्य उम्मीदवारों को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियों के लिए चयनित किया जाता है। यह आयोग परीक्षाएं आयोजित करता है, परीक्षा पाठ्यक्रम तैयार करता है, परीक्षा के परिणाम घोषित करता है और चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति का आयोजन भी करता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि बिहार में ऐसी व्यवस्था वाले इस आयोग की शुरुआत कब और कैसे हुई? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं। 

BPSC का फुल फॉर्म क्या है?

इसका फुल फॉर्म Bihar Public Service Commission होता है, जिसे हम हिंदी में बिहार लोक सेवा आयोग के नाम से जानते हैं। यह बिहार के राज्य-स्तरीय विभिन्न राज्य सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है। बिहार राज्य सरकार में विभिन्न प्रशासनिक और सिविल सेवा पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए जिम्मेदार है।

इसे भी पढ़ें: ये महिला IAS-IPS 'लेडी सिंघम' बनकर बिहार में दे रही हैं सेवाएं

BPSC की शुरुआत कब हुई थी?

bihar lok seva aayog

भारत के संविधान के अनुसार, कुछ पदों पर नियुक्ति के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करने की अवधारणा साल 1853 में आई थी और इसे सही आकार देने के लिए साल 1854 में लॉर्ड मैकॉले की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था। इसके बाद, बिहार लोक सेवा आयोग 1 अप्रैल 1949 से अस्तित्व में आया था, लेकिन इसकी शुरुआत भारत सरकार अधिनियम 1965 के तहत किया गया। 

इस तरह BPSC की स्थापना 1 नवंबर 1956 को की गई थी और यह आयोग बिहार राज्य के सार्वजनिक सेवा आयोग के रूप में कार्य करता है। यह विभिन्न सरकारी नौकरी पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है, जिनमें सिविल सेवा, पुलिस सेवा, न्यायिक सेवा, औद्योगिक सेवा, वित्तीय सेवा, शिक्षा सेवा, समाज कल्याण सेवा, स्वास्थ्य सेवा, जल संसाधन सेवा, पशुपालन सेवा, आदि शामिल होती हैं।

इसे भी पढ़ें: UPSC IAS परीक्षा की कर रहे हैं तैयारी, तो जान लें कुछ खास बातें

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।