iPhone समेत इन फोन्स में अब नहीं चलेगा WhatsApp, कहीं आपका भी तो नहीं इस्तेमाल करते ये डिवाइस

वाट्सऐप का इस्तेमाल हम सभी करते हैं। ऐसे में अब कई फोन्स में व्हाट्सएप नहीं चलने वाला है।   
Updated:- 2024-08-12, 13:58 IST
image

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो पुराने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। वाट्सऐप जो कि दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है, जल्द ही कुछ पुराने डिवाइसों पर काम करना बंद कर देगा। यह कदम ऐप के सुरक्षा को बढ़ाने के लिए लिया जा रहा है। ऐसे में चलिए जान लें कही आप भी तो वह फोन इस्तेमाल नहीं कर रहे। 

इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा वाट्सऐप 

whatsapp to stop working on these  smartphones soon

  • आईफोन 5
  • आईफोन 6
  • आईफोन 6एस
  • आईफोन 6एस प्लस
  • आईफोन एसई
  • सैमसंग गैलेक्सी ऐस प्लस
  • गैलेक्सी कोर गैलेक्सी एक्सप्रेस 2
  • गैलेक्सी ग्रैंड
  • गैलेक्सी नोट 3
  • गैलेक्सी एस3 मिनी
  • गैलेक्सी एस 4 एक्टिव
  • गैलेक्सी एस 4 मिनी
  • गैलेक्सी एस4 ज़ूम 
  • मोटो जी, मोटो C199
  • हुआवेई GX1s
  • हुआवेई Y625

इसे भी पढ़ें : WhatsApp पर हिंदी में करना चाहती हैं परिवार और दोस्तों के साथ चैट? तो कर लें यह सेटिंग

वाट्सऐप क्यों होगा बंद

वाट्सऐप को सिक्योरिटी के कारण बंद किया जा रहा है। अब कंपनी एंड्राइड 5.0 या इसके बाद वाले, iOS 12 या इसके बाद वाले OS पर ही व्हाट्सएप सपोर्ट दिया जा रहा है। अब अगर आप इनमें से कोई भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको स्मार्टफोन अपडेट करना होगा। 

इसे भी पढ़ें : WhatsApp Group Chat पर आने वाले सवालों के जवाब देने से कतराते हैं आप, तो ऐसे करें Meta AI का इस्तेमाल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।