Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:14 AM IST

Budget 2024: देश के सबसे बुरे दौर में पेश हुआ था ‘काला बजट’ जानें क्यों मिला यह नाम?

देश में एक बार ब्लैक बजट पेश किया गया था, जिसके कारण यह इतिहास के पन्ने पर दर्ज हो गया। दरअसल, इस समय देश में आर्थिक संकट चल रहा था और उसी वक्त ये बजट पेश किया गया था।
Updated:- 2024-07-17, 18:17 IST
image

देश की बजट पर हर आम और खास इंसान की नजर रहती है। साथ ही, आम इंसानों को इससे कई उम्मीदें भी होती हैं। नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अब बजट पेश करने का समय आ गया है। आपको बता दें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई को पेश करने वाली हैं। हालांकि, ये कोई नई बात नहीं है। यह प्रक्रिया हर साल देश में होता है, लेकिन आज हम बात कर रहे हैं, उस समय की जब देश आर्थिक संकट से जूझ रहा था और उस दौरान बजट पेश किया गया था। इसे इतिहास में काला बजट के नाम से जाना जाता है। तो आइए, हम आपको बताते हैं कि देश के काले बजट की क्या कहानी है और क्यों इसे यह नाम दिया गया था।

क्यों पेश करना पड़ा था काला बजट?

साल 1973-74 के बजट को ब्लैक बजट के नाम से जाना जाता है। उस समय केंद्र में इंदिरा गांधी की सरकार थी और वित्त मंत्री यशवंत राव बी चव्हाण थे। दरअसल, साल 1971 में भारत और पाकिस्तान की जंग के बाद देश की अर्थव्यवस्था काफी खराब चल रही थी। साथ ही, देश को मानसून का मार भी सहना पड़ा था। ऐसी स्थिति में, देश में सूखे के हालात थे और सरकार को कई मोर्चों का सामना करना पड़ रहा था। उस दौर में हालात कुछ ऐसा था कि सरकार को कमाई से ज्यादा खर्च करना पड़ा था। तभी तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत राव ने एक बजट पेश किया, जिसे ब्लैक बजट कहा गया।

budget  live updates

इसे भी पढ़ें- Union Budget 2024: आजादी के इतने महीनों बाद बन पाया था भारत का पहला बजट, जानें किसने किया था पेश

कैसे नाम पड़ा ब्लैक बजट?

इसे ब्लैक बजट या काला बजट का नाम इसलिए दिया गया था, क्योंकि यह घाटे का बजट था। साल 1973-74 में पेश हुआ यह बजट 550 करोड़ रुपए के घाटे में रहकर पेश किया गया था। इस दौरान फाइनेंस मिनिस्टर ने बजट स्पीच भी दिया था, जिसे लोग हमेशा याद रखते हैं। बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा था, देश में सूखे के कारण स्थिति खराब है। खाद्यान्न उत्पादनों में भारी कमी आई है और इससे बजटीय घाटा भी बढ़ा है। इसलिए इस बार ब्लैक बजट पेश करने की नौबत आ गई है। आपको बता दें, आजाद भारत में अभी तक सिर्फ एक बार ही ब्लैक बजट किया गया है। 

इसे भी पढ़ें- Union Budget 2024: जानिए, कब और कहां पेश किया जाएगा देश का आम बजट

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Freepik, Wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।