herzindagi

नाराज पार्टनर को मनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

लड़ाई-झगड़ा हर रिलेशनशिप में होता है। लेकिन कई बार हम जाने-अनजाने में अपने पार्टनर का दिल दुखा देते हैं, जिसकी वजह से हमारा प्यार हमसे रूठ जाता है। अगर आपका पार्टनर भी आपसे नाराज है, तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे उन्हें मना सकती हैं।

Yashasvi Yadav

Editorial

Updated:- 31 Mar 2023, 18:03 IST

पसंद का खाना बनाएं

Create Image :

अगर आप अपने पार्टनर का मनपसंद खाना बनाएंगी, तो उन्हें बहुत अच्छा लगेगा और वह खुश भी होंगे। इस बहाने आप उनसे बात करके लड़ाई-झगड़े को खत्म कर सकती हैं और रिलेशनशिप में प्यार बढ़ा सकती हैं।

 

बात करें

Create Image :

अपने पार्टनर से आपको खुलकर बात करनी चाहिए। अगर आप किसी बात को लेकर उनसे अलग विचार रखती हैं, तो वह भी उन्हें आराम से समझाएं। इससे आपका बॉन्ड बेहतर होगा और आपका पार्टनर अगर आपसे नाराज होगा, तो वह यह समझ पाएगा कि आपके मन में क्या विचार है।

इसे भी पढ़ेंः रिलेशनशिप को बनाना चाहती हैं मजबूत तो इन छोटी-छोटी गलतियों से बचें

कहीं बाहर घूमने जाएं

Create Image :

आप अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए कहीं बाहर भी जा सकती हैं। इससे उन्हें बहुत अच्छा लगेगा और आपके बीच का रिलेशन अच्छा होगा। आप अपने पार्टनर के साथ उनकी फेवरेट जगह पर भी घूमने जा सकती हैं।

 

गिफ्ट दें

Create Image :

अगर आपके पार्टनर आपसे नाराज हैं तो आप गिफ्ट देकर भी उन्हें मना सकती हैं। आप उनकी पसंद या जरूरत का कोई सामान उन्हें गिफ्ट कर सकती हैं। इससे आप उनकी नाराजगी को भी दूर कर पाएंगी। भले ही आपका गिफ्ट ज्यादा कीमती ना हो, लेकिन उसके पीछे की भावनाएं सच्ची होनी चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: जब एक्स बॉयफ्रेंड भेजे टैक्स्ट मैसेज तो जवाब देते हुए इन बातों का रखें ध्यान

डिनर डेट

Create Image :

आप अपने पार्टनर के साथ डिनर पर भी जा सकती हैं या फिर उनके लिए सरप्राइज डिनर का प्लान बना सकती हैं। इससे आपके पार्टनर की नाराजगी दूर हो सकती है।

गलती का एहसास है जरूरी

Create Image :

अगर आपके पार्टनर आपकी किसी गलती की वजह से नाराज हो गए हैं(ब्रेकअप के बाद बेहतर तरीके से समझ आती हैं रिलेशनशिप से जुड़ी ये 4 बातें)तो सॉरी कह दें, क्योंकि माफी मांगने से सामने वाले व्यक्ति को भी लगेगा कि आपको आपकी गलती का एहसास है।

फन एक्टिविटी

Create Image :

कहीं बाहर जाने का मन नहीं है, तो आप घर पर ही गेम्स खेल सकती हैं या फिर साथ मिलकर खाना बना सकती हैं। फन एक्टिविटीज करने से आपका रिश्ता अपने पार्टनर के साथ अच्छा होगा और आपको उनके साथ टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा।

एक-साथ समय बिताएं

Create Image :

पार्टनर के साथ समय बिताना बहुत जरूरी होता है और इससे बॉन्डिंग भी स्ट्रांग होती है। एक-साथ समय बिताने से आप अपने पार्टनर को समझ पाएंगी और यह भी जान पाएंगी कि वह आपसे नाराज क्यों थे। आप उनकी नाराजगी को दूर करने से पहले बात करके यह जरूर जानें कि वह क्यों गुस्सा हैं।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

image credit- freepik