रास्ते में अगर दिख जाए भंडारा तो क्या करना चाहिए?

Raste Mein Bhandara Dikhane Par Kya Karna Chahiye: हिन्दू धर्म में भंडारे की परंपरा बहुत पुरानी है। प्राचीन काल में इसे भोज या पंगत लगाना कहा जाता था लेकिन अब इसे भंडारे के रूप में जाना जाता है। किसी भी शुभ काम के बाद भंडारे का आयोजन किया जाता है। भंडारे में सभी परिचित के साथ-साथ आसपास और जरूरतमंद लोगों को बुलाया जाता है। भंडारे से जुड़े कुछ नियम भी हैं जिन्हें शास्त्रों में बताया गया है। इसी कड़ी में आज ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानेंगे कि अगर रास्ते में आपको कहीं भी आते या जाते भंडारा होता हुआ दिख जाए तो उस समय क्या करना चाहिए।
रास्ते में भंडारा होता हुआ दिखे तो क्या करें? (What We Should Do If We See Bhandara On The Way)
शास्त्रों में ऐसा माना गया है कि भंडारे पर पहला अधिकार उन लोगों का होता है जिनके पास खाने या पीने के लिए कुछ नहीं होता है। यानी कि ऐसे लोग जो दो वक्त की रोटी खाने के लिए भी तरसते हैं। ऐसे लोगों के लिए ही भंडारा आयोजित किया जाता है।
यह भी पढ़ें: तुलसी के पास अलसी के तेल का दिया जलाने से क्या होता है?
वहीं, कई लोग ऐसा करते हैं कि रास्ते में भंडारा दिख जाए तो उस भंडारे में से लेकर थोड़ा कुछ खा लेते हैं जो बिलकुल गलत है। इसे उन जरूरतमंदों का भाग छीनने के बराबर माना गया है। भंडारे में खाना खाने से व्यक्ति के दान-पुण्य कम होने लग जाते हैं।
ऐसे में उस समय आप दो काम कर सकते हैं, या तो आप खुद को भंडारे में खाने से रोक लें और अगर आप भंडारे में खा रहे हैं तो अगले दिन विधिवत उपवास रखें। आप जिन भी देवी या देवता को मानते हैं उनके निमित्त उपवास कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: वृंदावन के सभी वृक्ष टेढ़े क्यों हैं?
इसके अलावा, यह भी जरूरी है कि आप अगले दिन किसी जरूरतमंद को कुछ दान कर आएं। दान करने से आपके पुण्य में बढ़ोतरी होगी। हालांकि यह सिर्फ तभी करना है जब आप जाने-अनजाने भंडारे में खा आएं न कि जान बूझकर।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर रास्ते में अगर भंडारा दिख जाए तो क्या करना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।