क्या होता है 'औरत' शब्द का मतलब? आप भी जानें

भारत में जब भी किसी महिला को संबोधित करना होता है तो कई तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। उन्हीं में से एक है 'औरत' शब्द। जब भी पुरुष और महिला के बीच अंतर बताना होता है तब किसी भी महिला के लिए आम तौर पर सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला वर्ड है औरत, लेकिन क्या आपको औरत शब्द का मतलब पता है। इंग्लिश में तो आप जानते ही होंगे कि औरत मतलब वुमन होता है लेकिन इसका एक ओर मतलब भी है जिसके बारे में शायद ही किसी को पता हो। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कहां से आया है औरत शब्द और क्या है इसका मूल अर्थ।
किस भाषा का शब्द है औरत और क्या है इसका मतलब?

औरत शब्द हिंदी भाषा का नहीं है। यह शब्द फारसी, अरबी से आया है। असल में हिंदी में महिला को स्त्री कहते हैं लेकिन ऐसा माना जाता है कि जब भारत ने व्यापार के लिए अन्य देशों से हाथ मिलाया था तब न सिर्फ सामान का आदान-प्रदान हुआ बल्कि संस्कृति में भी बड़ा बदलाव आया।
यह भी पढ़ें: भारत के अलग-अलग राज्यों में पत्नी को क्या कहते हैं?
इसी बदलाव के कारण कई ऐसे शब्द थे जो हिंदी भाषा की जगह लेते चले गए। ऐसे कई शब्द हैं जिन्हें हम रोजाना बोलते हैं लेकिन खास बात यह है कि वह हिंदी के नहीं बल्कि उर्दू या फारसी के हैं। इन्हीं में से एक है औरत शब्द जो फारसी भाषा का हिस्सा है और यहां आमतौर पर बोला जाता है।

अब बताते हैं आपको कि औरत शब्द का मतलब क्या होता है। औरत शब्द का अर्थ फारसी में होता है किसी महिला का गुप्तांग। यानी कि किसी भी महिला के निजी अंग को अरबी में औरत कहा जाता है। इस नजरिये से देखा जाए तो अरबी में स्त्री की पहचान सिर्फ और सिर्फ उसके गुप्तांग से होती है।
यह भी पढ़ें: पार्टनर का मूड यूं होगा ठीक, बस ट्राई करें ये ट्रिक्स
जबकि भारतीय संस्कृति में ऐसा कोई शब्द नहीं है। हिंदी भाषा में महिला को स्त्री कहा जाता है जिसका अर्थ होता है संपूर्ण। यानी कि हिंदी भाषा में महिला को स्त्री कहकर उसे संपूर्ण बताया गया है और उसके सम्मान को बरकरार रखा गया है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर महिलाओं के लिए प्रयोग किया जाने वाला शब्द 'औरत' का क्या मतलब होता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।