Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:22 AM IST

क्या आप जानती हैं कैसे बनते हैं Miss India? जानें सिलेक्शन प्रोसेस और योग्यता

न‍िकि‍ता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज अपने नाम किया है। क्या आप जानती हैं कि मिस इंडिया कैसे बनते हैं, इसके सिलेक्शन प्रोसेस, योग्यता और आवेदन से जुड़ी पूरी डिटेल्स चलिए आपको बताते हैं।
Updated:- 2024-10-17, 17:17 IST
image


मिस इंडिया 2024 की विनर निकिता पोरवाल रहीं। निकिता ने यह खिताब अपने नाम कर लिया है। अब वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। निकिता उज्जैन में पली-बड़ी हैं और पिछले कई सालों से मुंबई में रह रही हैं। मिस इंडिया या मिस वर्ल्ड जैसे टाइटल जीतने का ख्वाब कभी न कभी हर लड़की के मन में आता है। लेकिन, अक्सर इससे जुड़ी पूरी जानकारी नहीं मिल पाती है। अगर आपके मन में भी यह सपना है और आप अपने पंखों को परवाज देना चाहती हैं या जानना चाहती हैं कि आखिर मिस इंडिया बनते कैसे हैं, तो इस स्टोरी में हम आपको मिस इंडिया के आवेदन, इसके लिए जरूरी योग्यता और सिलेक्शन प्रोसेस से जुड़ी पूरी डिटेल्स बताने वाले हैं।

मिस इंडिया बनने के लिए क्या करना होता है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

मिस इंडिया बनने के लिए आपको फेमिना मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेना होता है। यह कॉन्टेस्ट हर साल आयोजित किया जाता है। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से अप्लाई किया जा सकता है। मिस इंडिया ऑडिशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर साइन-अप करें। इसमें आपसे बेसिक डिटेल्स मांगी जाएंगी। आपको नाम, उम्र, हाइट और कुछ बेसिक इन्फॉर्मेशन डालनी होगी और कुछ फोटोज और वीडियोज अपलोड करने होंगे। इसमें आपको क्लोज-अप, मिड-लेंथ, फुल-लेंथ, और नो-मेकअप तस्वीरों को अपलोड करना होगा।

वीडियो को दी गई गाइडलाइंस के हिसाब से बनाएं। आवेदनों की स्क्रीनिंग होती है और इसके बाद, सलेक्टेड कंटेस्टेंट को ऑडिशन के लिए बुलाया जाता है। इसमें आपकी पर्सनालिटी, कम्यूनिकेशन स्किल्स, रैंप वॉक और कई चीजों को देखा जाता है। इसके बाद ऑडिशन में सलेक्टेड कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग ग्रुप्स में बांटा जाता है और फिर बाद में कई सारे राउंड्स के बाद एक विजेता चुनी जाती है।

यह भी पढ़ें- Femina Miss India 2024 का खिताब जीतने वाली निकिता पोरवाल अब फिल्मों में भी मचाएंगी धमाल, पहली मूवी का ट्रेलर भी हो गया रिलीज

मिस इंडिया बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

 

  • मिस इंडिया के लिए अप्लाई करने के लिए आपकी उम्र 18-25 साल होनी चाहिए।
  • बिना हील्स के हाइट 5 फिट 3 इंच होनी चाहिए।
  • कंटेस्टेंट सिंगल होनी चाहिए, शादी, सगाई या डिवोर्स नहीं होना चाहिए।
  • अप्लाई करते वक्त आपके पास इंडियन पासपोर्ट होना चाहिए।
  • ससे पहले उसे कोई भी सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब नहीं होना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें- Miss Universe India 2024: Rhea Singha के सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया का क्राउन, Urvashi rautela ने पहनाया ताज


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Instagram/ Femina Miss India

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।