Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:41 AM IST

अगर कोई फौजी नौकरी छोड़कर भाग जाए तो क्या होगा? जानें क्या है इंडियन आर्मी का नियम

Indian Army Rules: भारतीय सेना में अनुशासन बहुत जरूरी है। ऐसे में कई बार कुछ जवान सभी नियमों का पालन नहीं कर पाते और नौकरी छोड़कर भाग जाते हैं। ऐसे में सवाल ये आता है कि अगर कोई सैनिक अपनी ड्यूटी छोड़कर भाग जाए, तो उसे क्या सजा मिलती है? 
Updated:- 2025-04-14, 16:57 IST
Indian Army Rules

What Happens If a Soldier Runs Away From The Army: भारतीय सेना को इस दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना का दर्जा हासिल है। ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स के आंकड़ो के अनुसार, इंडियन आर्मी का स्कोर 0.1023 है। इसका ये स्कोर इसे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्मी बनाता है। भारतीय सेना में भर्ती होना आसान नहीं है। इसके लिए जवान सालों कर मेहनत करते हैं, तब जाकर कहीं, किसी का सेलेक्शन हो पाता है।

भारतीय सेना में भर्ती के नियमों में अब बदलाव आ चुका है। अब भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत ही सेना में ऑफिसर्स रैंक से नीचे के जवानों की भर्ती की जाती है। ऐसे तो दुनिया के सभी देशों की सेना अपने डिसिप्लिन के लिए जानी जाती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कभी कोई सैनिक अपनी ड्यूटी छोड़कर भाग जाए, तो क्या होगा? आइए जानें, अगर कोई फौजी नौकरी छोड़कर भाग जाए तो क्या होगा? भारतीय सेना के नियम क्या हैं?

यह भी देखें- अग्निवीर और नियमित सैनिक में क्या अंतर है? सुविधाओं के बारे में भी जानें

अगर सैनिक ड्यूटी से भाग जाए, तो क्या होगा?

What happens if a soldier runs away from duty

सेना में भर्ती होने वाले जवानों को कठिन अनुशासन का पालन करना पड़ता है। वहीं, कई ऐसे भी जवान होते हैं, जो इन नियमों का पालन सही से नहीं कर पाते और सेना छोड़कर ही भाग जाते हैं। इस तरह की हरकत करने वाले जवानों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाती है। आइए जानें, अगर कोई जवान सेना छोड़कर भाग जाए और फिर लौट आए, तो क्या होता है?

सेना छोड़कर भागने पर मिलती है सजा

यदि कोई सैनिक बिना इजाजत लिए ही सेना छोड़कर भाग जाता है, तो इसे डिसर्शन (Desertion) यानी पलायन कहते हैं। ऐसा करने वाले सैनिकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है। भारतीय सेना अधिनियम 1950 की धारा 38 के तहत, इसे एक अपराध की श्रेणी में गिना जाता है। यह कानून तब लागू होता है, जब एक सैनिक बिना किसी को रिपोर्ट किए, अपनी ड्यूटी छोड़कर भाग जाता है और फिर दोबारा वापस भी नहीं आता। इसके अलावा, सैनिक किन परिस्थितियों में भागा था, इस आधार पर भी धाराएं लगाई जाती हैं।

कब मिलती है कितनी सजा?

When and how much punishment do you get

इंडियन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोई सैनिक यदि शांति के समय सेना छोड़कर भागता है, तो उसे अधिकतम 2 साल की जेल या जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, कोई जवान युद्ध के दौरान दुश्मनों को पीठ दिखाकर भागता है, तो उसे कड़ी कार्रवाई करते हुए, उसे आजीवन कारावास की सजा मिल सकती है। फैमिली इमरजेंसी, मानसिक या शारीरिक बीमारी जैसे कारणों पर सजा नहीं मिलती। 

यह भी देखें- भारतीय सेना में कैसे बनते हैं डॉक्टर? जानें नीट में कितनी रैंक, कौन सा कॉलेज, कितनी सैलरी... यहां समझें पूरी ABCD

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।