जब बुर्का पहन थिएटर पहुंच गई थीं माधुरी, जानें फिर क्या हुआ

माधुरी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा हम आपको बताने वाले हैं जिसे सुन आप भी हो जाएंगी हैरान।

Madhuri Dixit Nene
Madhuri Dixit Nene

माधुरी से जुड़े कई किस्से है जिसे सुनकर आप भी हो जाएंगी हैरान। बता दे कि आज हम एक ऐसे किस्सा के बारें में बताने वाले हैं जिसके बारें में किसी और ने नही बल्कि खुद माधुरी ने खुलासा किया है। 'द कपिल शर्मा शो' में अभिनेत्री ने अपने से जुड़े कई बातों का खुलासा किया था। चलिए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या कहा था।

माधुरी दीक्षित भले अभी फिल्मों से दूर है लेकिन वह कई टीवी शो को होस्ट करते हुए नजर आती हैं। आज भी वह उतनी ही खूबसूरत है जितनी वह पहली थीं। उनके लुक के आज भी लोग दिवाने हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अभिनेत्री की फिल्म 'तेजाब' से जुड़ा एक इंटरेस्टिंग किस्सा के बारें में बताने वाले हैं, चलिए जानते हैं।

फिल्म 'तेजाब' ने बदली थीं माधुरी की किस्मत

what happened when madhuri reached the theater wearing a burkha

1988 में आई फिल्म 'तेजाब' माधुरी दीक्षित के लिए काफी खास थीं। माधुरी ने बॉलीवुड में 1984 में डेब्यू किया था। वहीं फिल्म 'तेजाब' से पहले भी उन्होने कई फिल्मों में काम किया था वह फिल्में फ्लॉप साबित हुई थीं। वहीं बात फिल्म 'तेजाब' की करें तो यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था। फिल्म का गाना 'एक दो तीन' ब्लॉकबस्टर रहा और इसमें माधुरी के डांस मूव्स को खूब पसंद किया गया।

इसे जरूर पढ़ें: माधुरी दीक्षित के कारण बिना फीस काम करने के लिए तैयार हो गए थे शेखर सुमन, जानें कारण

द कपिल शर्मा शो में किया था खुलासा

वहीं इस फिल्म के गाने को देखने के लिए अभिनेत्री ने एक बार बुर्का पहन कर थिअटर चली गई थीं। माधुरी ने खुद इस बात का खुलासा 'द कपिल शर्मा शो' में किया था। माधुरी ने इस गाने को लेकर यह भी बताया कि जैसे ही यह गाना स्क्रीन पर शुरू हुआ वहां मौजूद सभी दर्शक स्किन पर सिक्के भेकने लगे थे।

इसे जरूर पढ़ें: 50 की उम्र में दिखना चाहती हैं 30 की तो माधुरी दीक्षित के इन लुक्स को करें रीक्रिएट

ऑडियंस के बीच में बैठकर देखा था पूरा फिल्म

ऐसे में जब माधुरी को यह बात पता चला कि यह गाना इतना ज्यादा खास हो गया है कि दर्शक इस गाने को काफी ज्यादा देखना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने 'एक दो तीन' गाना देखने खुद बुर्का पहनकर एक सिनेमा हाल में चली गई। वहीं इस पूरे गाने को उन्होने ऑडियंस के बीच में बैठकर देखा था। बता दे कि यह फिल्म सिनेमाघरों में करीब 50 हफ्तों तक चली थीं।

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP