आजकल लोग अपने कल को लेकर काफी परेशान रहते हैं और उसके बारे में जानने के इच्छुक भी। क्योंकि हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसके जीवन में सुख और शांति बनी रहे। इसलिए लोग यही चाहते हैं कि अगर उनके जीवन में कोई भी परेशानी आए, तो वह उसे आसानी से हल कर लें। हालांकि, अपने भविष्य के बारे में जानना संभव तो नहीं है, लेकिन आप अपनी राशि के अनुसार अपने भविष्य के बारे में थोड़ा बहुत जान सकते हैं।
ऐसे में आपकी उत्सुकता को पूरा करने के लिए हमने उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा से इस सप्ताह का राशिफल पूछा है। अगर आप भी यह जानने के इच्छुक हैं कि आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा, तो अपना भविष्यफल जरूर पढ़ें।
मेष-
राशि में चंद्र का शनि के अनुकूल रहेगा, जिससे आय प्राप्ति के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी एवं वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, आपको संतान का सुख प्राप्त हो सकता है और आप किसी विरोधी पर दबाव बनाने में सफल होंगे। आपका कोई अटका कार्य बन सकता है, लेकिन सप्ताहांत के दिनों में समस्याएं आ सकती हैं।
प्रोफेशन- व्यापार में परिवर्तन हो सकता है क्योंकि नौकरी स्थान पर आपका किसी से विवाद हो सकता है।
शिक्षा- अध्ययन में मन नहीं लगेगा।
स्वास्थ्य- आंखों में जलन की संभावना है।
प्रेम- प्रेम प्रस्ताव सकारात्मक हो सकते हैं एवं जीवन साथी से सहयोग मिलेगा।
क्या करें- श्री दुर्गा जी का दर्शन करें।
वृषभ-
द्वादश स्थान में मित्र ग्रहों की प्राप्ति हो सकती है। कल से कार्य की अधिकता बढ़ सकती है एवं सफलता देरी से प्राप्त होगी। आपके व्यय अधिक होगा एवं आय कम होने की संभावना है, पर सोमवार से समय पक्ष में हो सकता है। साथ ही, आपका मित्रों से मिलना हो सकता है एवं आपको उत्सवों में शामिल होने का मौका भी मिलेगा। बुध, गुरु एवं शुक्रवार में खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
प्रोफेशन- व्यापार में लाभ होगा एवं व्यय में कमी होगी।
शिक्षा- कम जानकारी एवं ज्यादा बोलना आपको भारी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- पेट एवं कमर के साथ आंखों में तकलीफ हो सकती है।
प्रेम- साथी से अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है।
क्या करें- श्री हनुमानजी को आम का भोग लगाएं।
मिथुन-
सोमवार से अच्छा वक्त शुरू होगा और विवादों का अंत होगा। धन प्राप्त हो सकता है, किंतु विरोध करने वाले लोग बढ़ सकते हैं। आपकी सारी योजनाएं सफल हो सकती हैं एवं कार्य प्रणाली में सुधार हो सकता है। जोश में आकर गुप्त बातें किसी को न बताएं। सोम एवं मंगलवार को समय प्रतिकूल हो सकता है। किसी कार्य में देरी हो सकती है एवं क्रोध की अधिकता बढ़ सकती है। लेकिन बुध एवं गुरुवार को समय में सुधार आएगा।
प्रोफेशन- निवेश अच्छा रहेगा एवं कई धन लाभ होंगे।
शिक्षा- संसाधनों की कमी नहीं होगी एवं परिस्थितियों में सुधार हो सकता है।
स्वास्थ्य- दांतों में समस्या हो सकती है या पेट में दर्द की संभावना बन सकती है।
प्रेम- साथी से सहयोग प्राप्त होगा एवं जीवन साथी से सामान्य संबंध बने रहेंगे।
क्या करें- श्री राम मंदिर में मिश्री का दान करें।
कर्क-
सप्ताह में कार्य की अधिकता बढ़ सकती है, लेकिन भाग्य का साथ मिलेगा। दशम चंद्र के सहयोग से आरंभ अच्छा होगा। सप्ताह मध्य में किसी बड़े कार्य के होने के आसार हैं। परिवार एवं मित्रों के सहयोग से लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। आपको संतान से सुख की प्राप्ति होगी। बुध एवं गुरुवार लड़खड़ाने की संभावना है, पर हौसला बनाए रखें।
प्रोफेशन- सोचकर कार्य करें एवं दूसरों पर भरोसा ना करें।
शिक्षा- मदद की अपेक्षा बेकार है। आपको स्वयं पर भरोसा करना होगा।
स्वास्थ्य- बाएं पैर में दर्द की संभावना है। मोबाईल की वजह से आंखों में जलन हो सकती है।
प्रेम- प्रेम संबंधी मामलों से दूर रहें एवं वैवाहिक जीवन में साथी से समस्याओं को शेयर करें।
क्या करें- गायत्री मंत्र का जाप करें।
सिंह-
राशि में चंद्र नवम स्थान पर रहेगा, जिससे सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा और धन का लाभ होगा। सोम एवं मंगलवार को व्यस्तता बढ़ सकती है। बुध एवं गुरुवार को आय बढ़ने की संभावना है और आपके रुके कार्य पूरे होंगे और शुक्र एवं शनिवार को नई योजनाएं बन सकती हैं। विदेश जाने वाले लोगों को वीजा संबंधी दिक्कत खत्म हो जाएगी।
प्रोफेशन- व्यापार में निवेश से लाभ होगा एवं नौकरी में प्रदर्शन अच्छा हो सकता है।
शिक्षा- प्रोजेक्ट सफल होंगे एवं परिणाम भी अच्छे होंगे।
स्वास्थ्य- मूत्र रोग एवं शुगर रोग वालों को समस्या हो सकती है।
प्रेम- साथी से सहयोग प्राप्त होगा एवं जीवन साथी से विवाद समाप्त होगा।
क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कन्या-
राशि में चंद्र अष्टम स्थान में होगा। आरंभ में कठिनाई हो सकती है एवं आय भी कम होगी। तय किए कार्यो में बाधाएं आ सकती हैं। अनावश्यक व्यय हो सकते हैं और ये आपके लिए चिंताजनक होगा। सोम एवं मंगलवार को सुख की प्राप्ति हो सकती है। पुराने विवादों में आपके पक्ष में सहमति बन सकती है। सप्ताह का मध्य समय सभी प्रकार से उत्तम होगा और प्रसन्नता देने वाले समाचार मिल सकते हैं।
प्रोफेशन- व्यापार उत्तम रहेगा एवं नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
शिक्षा- परिणाम सुखद हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- पैरों में दर्द एवं पेट की समस्या हो सकती है।
प्रेम- साथी से तनाव हो सकता है और कुंवारों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।
क्या करें- निर्धन का अन्न का दान करें।
तुला-
राशि में चंद्रमा शुक्र, मंगल, राहु स्थान पर रहेगा, जिससे आप सहज महसूस करेंगे। सभी चिंताएं खत्म हो सकती हैं एवं सारी योजनाएं सफल हो सकती हैं। नए कार्य प्राप्त हो सकते हैं और आपको लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। लेकिन सोम या मंगलवार चिंताजनक हो सकता है, संभलकर रहें। लेकिन मंगलवार की रात से समय पक्ष में हो जाएगा। आप पुन: लाभ की स्थिति में आ सकते हैं।
प्रोफेशन- निवेश से बचें एवं कोई नया कार्य शुरू ना करें।
शिक्षा- घूमने-फिरने में समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- आंखों में तकलीफ हो सकती है।
प्रेम- प्रेम प्रकट करने का सही समय नहीं है।
क्या करें- श्री हनुमानजी को घी का दीपक अर्पण करें।
वृश्चिक-
विरोधी सक्रिय रहेंगे एवं चिंताएं हावी रहेंगी। सोम एवं मंगलवार को पुराने विवादों का निपटारा हो सकता है। हालांकि, करियर में सफलता प्राप्त हो सकती है एवं आय के मामलों में सुधार होगा। जमीन संबंधी लाभ होने की संभावना है। बुध एवं गुरुवार को बड़ा लाभ होने के आसार है। शुक्रवार का दिन चिंताजनक हो सकता है एवं किसी कार्य में बाधा आएगी। शनिवार को भी कोई विशेष सफलता की आशा नहीं है।
प्रोफेशन- छोटे निवेश कर सकते हैं एवं नया रोजगार प्राप्त हो सकता है।
शिक्षा- अध्ययन के प्रति रूची कम रहेगी।
स्वास्थ्य- बालों की समस्या हो सकती है।
प्रेम- प्रेम में निराशा मिल सकती है एवं जीवन साथी से सहारा मिलेगा।
क्या करें- निर्धन विद्यार्थी को पुस्तक का दान करें।
धनु-
सप्ताह के आरंभ में राशि में चंद्र पंचम स्थान पर रहेगा, जिससे क्लेश समाप्त हो सकता है एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। सोम एवं मंगलवार दूसरों से अपेक्षा करना नकारात्मक परिणाम दे सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा एवं शत्रुओं का पराभव करने में सफलता मिल सकती है। बुध एवं गुरुवार अच्छा रहेगा एवं आर्थिक आधार मजबूत होगा। लेकिन आप शुक्र एवं शनिवार को सतर्क रहें। किसी अनजान पर भरोसा नहीं करें।
प्रोफेशन- व्यापारिक अपेक्षानुरूप कार्य नहीं होंगे।
शिक्षा- परिणाम सुखद प्राप्त नहीं होंगे।
स्वास्थ्य- हाथों में दर्द हो सकता है।
प्रेम- साथी से सुलह होगी एवं मुलाकात संभव है।
क्या करें- मां दुर्गा को घी का दीपक लगाएं।
मकर-
आज कार्य में मन नहीं लगेगा, किंतु सोमवार से सम्मान के साथ धन प्राप्ति एवं सहयोग प्राप्त हो सकता है। बुध एवं गुरुवार को तनाव आप स्वयं बना सकते हैं। बेकार की बातें सोचने में नकारात्मक बढ़ सकती है। स्वयं पर भरोसा रखें एवं बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। शुक्र एवं शनिवार बेहतर होगा एवं आय भी बढ़ सकती है।
प्रोफेशन- व्यापार एवं प्रोफेशन में सफलता प्राप्त होगी।
शिक्षा- आगे पढ़ने का मन बना रहेगा एवं परिणाम बेहतर हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- कब्ज के साथ पाइल्स की समस्या हो सकती है।
प्रेम- प्रेम में निराशा मिलने की संभावना है।
क्या करें- हनुमानजी का दर्शन पूजन करें।
कुंभ-
राशि में चंद्र तृतीय स्थान पर रहेगा, जिससे आपको लाभ एवं सफलता मिल सकती है। साथ ही, आपको रुके धन की प्राप्ति होगी एवं स्वयं के प्रयास से सफलता मिलेगी। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं भाईयों से सहयोग प्राप्त होगा। बुधवार के बाद से संतान से सहयोग एवं खुशी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कार्य में रुकावट आएगी और योजनाएं उलझ सकती हैं। गुरुवार को समय अच्छा व्यतीत होगा। शुक्र एवं शनिवार को प्रसन्नता रहेगी।
प्रोफेशन- व्यापारिक सफलताएं मिलेंगी एवं किसी अधिकारी का सहयोग मिलेगा।
शिक्षा- अध्ययन में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी।
स्वास्थ्य- पेट एवं कमर में समस्या हो सकती है।
प्रेम- प्रेम साथी से विवाद समाप्त होगा एवं कुंवारों को विवाह प्रस्तावों की प्राप्ति हो सकती है।
क्या करें- श्री कृष्ण मंदिर में मिष्ठान्न का दान करें।
मीन-
सप्ताह के आरंभ में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी एवं कार्यो में गति आएगी। साथ ही, आपको संपत्ति से लाभ हो सकता है और आप नए वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। इसके अलावा, आप परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सप्ताह मध्य में व्यय की अधिकता रहेगी एवं लाभ कम होगा। लेकिन सप्ताहांत से पुन: सुधार होने की संभावना है एवं सभी ओर से सहयोग मिलेगा एवं सफलता भी प्राप्त होगी।
प्रोफेशन- व्यापार में किसी पर भरोसा ना करें।
शिक्षा- प्रवेश को लेकर समस्याएं आ सकती हैं एवं भविष्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य- मुंह में छाले हो सकते हैं एवं जलने का भय है।
प्रेम- वैवाहिक जीवन में तनाव बन सकता है।
क्या करें- गाय को हरा चारा खिलाएं।
तो ये था इस हफ्ते का हॉरोस्कोप। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।