क्या बिना वेंटिलेशन वाले बाथरूम में Geyser का इस्तेमाल करना चाहिए?

ठंड का दिन शुरु होते ही हम गीजर का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। यूं तो गीजर हमारे लिए काफी अच्छा होता है।गीजर के कारण पानी मिनटों में गर्म हो जाता है। हालांकि क्या आपने कभी सोचा है कि गीजर का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।खासकर बिना वेंटिलेशन वाले बाथरूम में आपको गीजर का इस्तेमाल करते समय कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए। वरना कई बार गीजर फट भी जाते हैं। जिससे की हमारा काफी बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना चाहिए।
गीजर के फायदे और नुकसान
गीजर की मदद से हम तुरंत पानी गर्म कर लेते हैं। ऐसे में गीजर के कारण हमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती हैं। हालांकि गीजर जानलेवा भी साबित हो सकता है। कई बार देखा गया है कि गीजर फटने के कारण लोगों की मौत हो जाती हैं। ऐसे में अगर आपके बाथरूम में वेंटिलेशन नहीं हैं तो गीजर फटने के कारण बाथरूम में मौजूद व्यक्ति की मिनटों में मौत हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: पानी गर्म करते समय गीजर ना दे झटका इसके लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स
गीजर कितने तरह के होते हैं?
गैस गीजर से निकलने वाली गैस काफी खतरनाक होती हैं। गीजर से कार्बन मोनोऑक्साइड निकलती हैं जो की काफी खतरनाक होती हैं। बाजार में दो तरह के गीजर होते हैं। पहला इलेक्ट्रिक गीजर और दूसरा गैस गीजर।
गैस गीजर क्या होता है
गैस गीजर में काफी कम खर्च आता है क्योंकि यह CNG या LPG गैस के माध्यम से चलती हैं। यह काफी ज्यादा खतरनाक होती हैं। कई बार देखा गया है कि ज्यादातर केस में CNG या LPG गैस ही फटती हैं।
इसे भी पढ़ें: गीजर खरीदते समय ध्यान रखें ये जरूरी बातें
इलेक्ट्रिक गीजर क्यो होता है
इलेक्ट्रिक गीजर ज्यादातर लोग घर में इस्तेमाल करते हैं। इलेक्ट्रिक गीजर गैस गीजर से महंगा होता है। हालांकि पैसे बचाने के चक्कर में कई लोग आज भी CNG या LPG गैस वाले गीजर का इस्तेमाल करते हैं।
किन बातों का रखें ध्यान
- कोशिश करें की गीजर कोई भी क्यों ना हो लेकिन गीजर को बाथरूम के बाहर लगवाना चाहिए। ताकि कोई दुर्घटना होती हैं तो बाथरूम में मौजूद व्यक्ति को कुछ ना हो।
- बिना वेंटिलेशन वाले बाथरूम में आपको गीजर नहीं लगाना चाहिए। गीजर से निकलने वाली आग के कारण ऑक्सीजन खत्म हो जाती है और कार्बन डाई-ऑक्साइड की मात्रा भी बढ़ जाती हैं।
- अगर आपके बाथरूम में वेंटिलेशन नहीं हैं तो आपको एग्जॉस्ट फैन लगवा लेना चाहिए। ताकि दुर्घटना के समय कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकल सकें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।