NRI महिला ने साड़ी में किया स्कीइंग, वीडियो देख लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई

इंस्टाग्राम पर एक महिला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। उनकी इस वीडियो को देखकर फैंस हैरान हो रहे हैं। चलिए जानते हैं इस वीडियो में क्या है खास।  
Updated:- 2023-05-10, 11:19 IST
image

इंटरनेट पर इन दिनों एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला स्कीइंग करती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो एक एनआरआई महिला का है। इस वीडियो में महिला गुलाबी साड़ी पहने पहाड़ों में स्कीइंग करते दिख रही हैं। उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

11 अप्रैल को वीडियो किया था शेयर

इस क्लिप को 11 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था और इसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। सभी इस महिला के इस कला की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर 'कौन दिशा में लेके चला रे' गाना भी बज रहा है, जो इस वीडियो को और भी खास बना रहा है।

divyamaiya नाम के अकाउंट से वीडियो किया था शेयर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Divya Maiya (@divyamaiya)

 

स्कीइंग करना इतना आसान नहीं होता है। इसे करने में अच्छे- अच्छो की हालात खराब हो जाती हैं। वहीं वायरल इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि स्कीइंग करना इस महिला के लिए कुछ भी नहीं है। वह कूल होकर स्कीइंग कर रही हैं। यहीं कारण है कि सोशल मीडिया पर इस महिला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'divyamaiya' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल को पहचानने का सही तरीका जानें

67 वर्षीय महिला ने साड़ी पहनकर रस्सी पर चलाई साइकिल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shy Nu (@yathrikan_200)

 

यह पहला वीडियो नहीं है इससे पहले भी कई बुजुर्ग महिला ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर सभी लोग हैरान हो गए हैं। बीते दिन 67 साल की एक बुजुर्ग महिला काफी चर्चा में बनी हुई थी। उन्होंने इस उम्र में साड़ी पहनकर जिस तरह रस्सी पर साइकिल चलाई उसे देखकर लोग दंग हो गए थे। महिला का अंदाज देखकर साफ पता चलता है कि उन्हें बिल्कुल ही डर नहीं लग रहा है, बल्कि इस पल को वो एंजॉय कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें : इन 5 वायरल वीडियोज में देखिए शादी में हुई ताबड़तोड़ लड़ाई के नजारे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

 

 

Image Credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।