Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:22 AM IST

फिल्म 'सैम बहादुर' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, इस अंदाज में नजर आए विक्की

फिल्म 'सैम बहादुर' से विक्की कौशल का फास्ट लुक आउट हो चुका है, चलिए देखते हैं उनका लुक।
Updated:- 2022-12-01, 16:32 IST
image

भारत के सबसे जांबाज वॉर हीरो और पहले फील्ड मार्शल, सैम मानेकशॉ की बायोपिक में नजर आने वाले हैं विक्की कौशल। बता दे कि इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। वहीं अब विक्की कौशल का फास्ट लुक आउट हो चुका है।

विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सैम बहादुर का टीजर शेयर कर दिया है। वहीं अभिनेता ने इस फिल्म का टीजर के साथ कैप्शन में लिखा हैं कि- 365 दिन बाद यानी अगले साल 1 दिसंबर 2023 को 'सैम बहादुर' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार होगा। उनका नया लुक भी सामने आ गया हैं जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दे कि वह अपने नए लुक में आर्मी के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। उनका लुक उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा हैं।

सैम मानेकशॉ की बहादुरी के बारे में जानें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

 

'सैम बहादुर' फिल्म की कहानी की बात करे तो यह फिल्म मानेकशॉ पर आधारित है। वह भारत के महान युद्ध नायकों में से थे। उनके वजह से ही सन् 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त किया था।  इस फिल्म में विक्की Sam Manekshaw का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Birthday Special: क्विज को खेलें और जानें कि क्या आप विक्‍की कौशल के असली फैन हैं?

टीजर में नहीं दिखा था विक्की का पूरा लुक

वहीं बात 'सैम बहादुर' के टीजर की करें तो टीजर में कही भी विक्की कौशल का चेहरा नहीं दिख रहा है। बल्कि उनकी बैक साइड दिखाई गई है, जिसमें वह पीछे से जाते हुए दिख रहे हैं। विक्की की दोनों तरफ सिपाही खड़े हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी पहली तस्वीर में उनका चेहरा दिख रहा है। जिसमें दर्शक उनके लुक की काफी ज्यादा तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Year Ender: Year Ender: साल 2022 में फ्लॉप होने वाली इन फिल्मों को क्या आपने भी किया था नापसंद?

देश के पहले फील्ड मार्शल की कहानी जानें

आपको बता दे कि 'सैम बहादुर' भारत के पहले फील्ड मार्शल रहे आर्मी चीफ सैम मानकशॉ की बायोपिक फिल्म है। यह फिल्म Sam Manekshaw की बहादुरी पर बनीं हुई है। कई लोग आज भी हैं जो Sam Manekshaw के बारे में नहीं जानते होंगे ऐसे में वह इस फिल्म को देखकर उनसे जुड़े सभी चीजें जान जाएंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

 

Credit: ANI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।