Vat Purnima 2023 Upay: घर की शांति के लिए वट पूर्णिमा पर करें ये उपाय

Vat Purnima Vrat 2023 Ke Upay: 3 जून, दिन शनिवार को वट पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। वट पूर्णिमा ही ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा कहलाती है।
असल में वट पूर्णिमा के दिन भी वट सावित्री का व्रत रखा जाता है लेकिन इस दिन यह व्रत मुख्यरूप से महाराष्ट्र में सुहागिनें पति के लिए रखती हैं।
ऐसी मान्यता है कि वट पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय करने से घर में शांति और वैवाहिक जीवन में प्यार एवं विश्वास हमेशा बना रहता है।
असी में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में विस्तार से।
- वट पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी को गंगाजल से स्नान करना चाहिए और घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए।
- वट पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी को साथ में चंद्रमा (चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय) की पूजा करनी चाहिए और चंद्र देव को अर्घ्य देना चाहिए।
- वट पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी को साथ में 'ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमसे नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।
- वट पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी को साथ में कुछ समय के लिए चंद्र की रौशनी में बैठकर बातचीत करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Vat Purnima 2023 Shubh Muhurat And Puja Vidhi: कब है वट पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
- वट पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी को बरगद की पूजा के बाद सुबह पीपल के पेड़ को मिठाई अर्पित करनी चाहिए।
- वट पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी को सत्यवान-सावित्री की कथा सुननी चाहिए। भैंस को चारा खिलाना चाहिए।
- वट पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी को 11 कौड़ियां साथ में मंदिर में मां लक्ष्मी को अर्पित करनी चाहिए।
- वट पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी को भगवान विष्णु का ध्यान कर तुलसी (तुलसी के पास रखें ये चीजें) दल एक दूसरे को खिलाना चाहिए।
- वट पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी को साथ में शाम के समय 'विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र' का पाठ करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Vat Purnima 2023: वट पूर्णिमा में भूलकर भी न करें ये काम
- वट पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी को एक दूसरे को चंद्र दर्शन के बाद चांदी का छल्ला पहनाना चाहिए।
- इस दिन पत्नी को पति से सिंदूर लगवाना चाहिए। फिर पत्नी को उसी सिंदूर से पति को टीका लगाना चाहिए।
- मान्यता है कि वट पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी के साथ में किसी भी मंदिर की परिक्रमा लगानी चाहिए।
तो ये हैं कुछ विशेष उपाय जिन्हें वट पूर्णिमा के दिन करने से आपके घर में शांति का वास होगा और पति का भरपूर प्यार एवं साथ मिलेगा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock, pinterest, social media
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।