<strong>Vastu Tips For Health:</strong> आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव के कारण मानसिक स्वास्थ यानी कि मेंटल हेल्थ और बिगड़ी जीवनशैली के चलते शारीरक स्वास्थ यानी कि फिजिकल हेल्थ का गड़बड़ाना सामान्य हो गया है। वैसे तो खुद को मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ बनाए रखने के कई आयुर्वेदिक और एलोपैथिक तरीके हैं, व्यायाम हैं, योगासन आदि भी हैं लेकिन आज हम हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आपको वास्तु के माध्यम से खुद को मेंटली और फिजिकली फिट रखने के उपाय बताने जा रहे हैं।
वास्तु के अनुसार कुछ चीजों को तकिये के नीचे रखने से मानसिक और शारीरिक सेहत में सुधार होता है। वो चीजें कुछ इस प्रकार हैं:
वास्तु शास्त्र कहता है कि सोने से पहले तकिये के नीचे सुगन्धित फूल रखने से मन शांत और तनाव कम होता है। इससे वैवाहिक जीवन भी खुशनुमा बना रहता है।
सोते समय तकिये के नीचे पूर्व दिशा (इन चीजों को न रखें पूर्व दिशा में) में सिक्का रखकर सोने से सेहत अच्छी बनी रहती है।
तकिये के नीचे लहसुन रखकर सोने से सकारात्मकता का संचार होता है और नींद भी गहरी आती है।
तकिये के नीचे सौंफ रखने से राहु दोष (राहु दोष से बचने के उपाय) दूर होता है और मानसिक तनाव में भी कमी आती है।
इसे जरूर पढ़ें: Vaibhav Lakshmi: नियमित लक्ष्मी पूजन से भिन्न है वैभव लक्ष्मी पूजा, जानें नियम और विधि
तकिये के नीचे हरी इलायची या हरी मिर्च रखने से निद्रा की देवी का आगमन होता है जिससे नींद भी आती है और तनाव भी दूर होता है।
तनाव के कारण डरावने सपनों का नींद में आना स्वाभाविक होता है। ऐसे में चाकू को तकिये के नीचे रखकर जरूर सोएं। इससे डरावने सपने नहीं आएंगे।
भगवद गीता एक पवित्र ग्रंथ है। इसे तकिये के नीचे रखकर सोने से सकारात्मकता का संचार होता है और नकारात्मकता दूर होती है। नकारात्मकता दूर होने से नींद भी अच्छी आती है।
रात को सोने से पहले तकिये के पास किसी स्टूल पर या जमीन पर पानी का लोटा रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सेहत चकाचक बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें: Burning Of Bamboo: हिन्दू धर्म में क्यों वर्जित है बांस जलाना? जानें ज्योतिष, वास्तु और साइंस का तर्क
तकिये के नीचे इन चीजों को रखने से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार तो होता है ही है लेकिन शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतरीन होता जाता है। इसके पीछे का कारण ये है कि व्यक्ति की नींद पूरी होगी तो स्वतः ही वो हर कार्य सुचारू रूप से कर सकेगा जिससे तनाव की स्थिति पैदा ही नहीं होगी।
तो ये थे मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए कुछ वास्तु टिप्स। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।