वास्तु के हिसाब से तांबे के बर्तनों का ऐसा होना चाहिए रख-रखाव

हम सभी ने कहीं न कहीं यह बात पढ़ रखी है कि तांबे के बर्तन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होते हैं। खासतौर पर तांबे के बर्तन में रखा पानी लिवर और किडनी को ढेरों फायदे पहुंचाता है। मगर क्या आपने कभी वास्तु शास्त्र के नजरिए से तांबे के बर्तनों को देखा है।
आपको बता दें कि तांबा सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए अगर आप तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपकी कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। इतना ही नहीं, वास्तु के हिसाब से तांबे के बर्तनों को यदि आप सही दिशा में रखती हैं और उसका रख-रखाव सही प्रकार से करती हैं, तो भी आपको कई फायदे पहुंचते हैं।
इस विषय में हमारी बात वास्तु एक्सपर्ट एवं एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर शेफाली गर्ग से हुई है। वह कहती हैं, 'सूर्य हमारी आत्मा का कारक होता है। यह पिता का प्रतिनिधित्व करता है और अगर यह मजबूत है तो आपको जीवन में धन,वैभव, एश्वर्य और यश की प्राप्ति होगी।'
डॉक्टर शेफाली हमें यह भी बताती हैं कि तांबे के बर्तनों को वास्तु अनुसार कैसे रखा जाना चाहिए।

रसोई में कहां रखें तांबे के बर्तन?
तांबे के बर्तनों को रसोई में हमेशा पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए और कभी भी इन्हें लोहे या स्टील के बर्तनों के साथ न रखें। दरसअल, लोहा और स्टील दोनों ही शनि का प्रतिनिधित्व करते हैं और शनि और सूर्य में शत्रुता का भाव रहता है। ऐसा करने से आपके जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं और कुंडली में सूर्य एवं शनि दोनों ही कमजोर हो सकते हैं।
तांबे के बर्तन से सूर्य को दें अर्घ
सूर्य को जब भी आप जल अर्पित करें तब आपको तांबे के लोटे का ही प्रयोग करना चाहिए। इतना ही नहीं, आप जब अपने पितृों को जल अर्पित करती हैं तब भी आपको तांबे के लोटे का ही इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य दोष और पितृ दोष दोनों का ही प्रभाव कम होता है।

यहां न रखें तांबे के बर्तन
तांबे के बर्तनों को कभी भी शयन कक्ष में न रखें इससे सूर्य सा तेज निकलता है। यह गर्म भी होता है इसलिए तांबा आपके रिश्तों को बिगाड़ सकता है। आपके बीच लड़ाई-झगड़े और तनाव हो सकता है। ऐसे में आपको तांबे के बर्तन को कभी भी उस स्थान पर न रखें जहां आप सोती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।