Valentine Day Shayari & Quotes 2026: अपने प्यार को कहनी है दिल की बात? इन रोमांटिक शायरी के जरिए वेलेंटाइन डे को बनाएं खास

वेलेंटाइन डे का इंतजार हर कपल पूरे साल करता है। यह ऐसा दिन है, जब कपल्स अपने पार्टनर को खास अहसास करवाने के लिए खास तोहफे लेकर आते हैं। हर कोई इस दिन को अलग-अलग तरह से सेलिब्रेट करना चाहता है। हालांकि, कई कपल्स ऐसे हैं, जो साथ नहीं रहते। वह अपनी पहली मुलाकात या पहली डेट को दोबारा जीने के लिए नई-नई तरकीबें करते हैं। लेकिन कई कपल्स ऐसे भी हैं, जो वेलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर से मिल नहीं पाते। ऐसे में लॉन्ग डिस्टेंस कपल्स भी इस दिन को खास बनाने के लिए, एक-दूसरे को शायरी और मैसेज भेजकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर से दूर हैं और वेलेंटाइन डे पर उन्हें विश करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
वैलेंटाइन डे शायरी (Valentine Day Shayari 2026)
1- तेरी आंखों में डूब जाने का दिल करता है,
हर सुबह तुझे अपना कहने का दिल करता है।
तू साथ हो तो हर लम्हा खास लगता है,
तेरे बिना ये दिल उदास लगता है।

2- ना चांद की ख्वाहिश, ना सितारों की फरमाइश,
बस तू मिले हर जन्म, यही है मेरी ख्वाहिश।
तेरी आंखों में डूब जाने का दिल करता है,
हर सुबह तुझे अपना कहने का दिल करता है।
3- तेरे साथ हर दिन त्योहार सा लगे,
तू जो पास हो तो कोई डर नहीं।
तेरी बाहों में मिले जो सुकून, वो कहीं और नहीं,
तेरी बातों सा मीठा कोई शोर नहीं।
4- रब से बस यही दुआ हर बार करता हूं,
तू रहे हमेशा मेरी जिंदगी की सवारी।
तेरी हंसी से रोशन है मेरी दुनिया सारी,
तू ही मेरी सुबह, तू ही मेरी शाम प्यारी।
5- कैसे कहूं कितना प्यार है तुझसे,
हर सांस में तेरा ही नाम आता है।
तेरे ख्यालों में ही दिन गुजर जाता है,
तेरे नाम से ही दिल मुस्कुराता है।
इसे भी पढे़ें- Valentine's Day Scam Alert: प्यार के चक्कर में कहीं खाली न हो जाए बैंक अकाउंट, वैलेंटाइन डे पर इन ऑनलाइन स्कैम्स से रहें सावधान
वैलेंटाइन डे शायरी फॉर गर्लफ्रेंड (Valentine Day Shayari for Girlfriend)
6- चाहे आए आंधी या तूफान हजार,
पर तेरा साथ मैं कभी नहीं छोड़ूंगा यार।
हाथ थामा है तो उम्र भर निभाऊंगा,
हर मुश्किल में तेरे साथ खड़ा रह जाऊंगा।

7- दुनिया चाहे हमसे मुंह मोड़ ले,
पर तेरा दामन मैं कभी नहीं छोड़ूंगा।
तेरी हंसी मेरी पहचान बन गई है,
तेरी खुशी मेरी जान बन गई है।
8- वक्त बदले, हालात बदल जाएं अगर,
लोग साथ छोड़ दें इस सफर पर।
तू बस मुझ पर भरोसा बनाए रखना,
मैं तेरा साथ कभी नहीं छोड़ूंगा उम्र भर।
9- तू साथ है तो हर गम आसान है,
तेरे बिना ये दिल वीरान है।
मेरी पहचान भी तुझसे ही है,
तू है तो ही मेरा जहां है।
10- तेरी हंसी में मेरी सुबह बसती है,
तेरी बातों में मेरी शाम सजती है।
तू रहे पास तो सब मुकम्मल लगे,
तू है तो मेरी हर दुआ पूरी लगती है।
इसे भी पढ़ें- Valentine Week 2026: 7 दिन 7 एहसास, आज है Hug Day; पूरी लिस्ट यहां देखें
वैलेंटाइन डे कोट्स फॉर गर्लफ्रेंड (Valentine Day Quotes for Girlfriend)
11- तेरे बिना अधूरी सी लगती है जिंदगी,
मेरी हर धड़कन की चाहत बस तेरी है।
तू है तो मैं हूं, ये सांसें भी तेरी हैं,
मेरी हर खुशी की राहें भी तेरी हैं।

12- चाहे कितनी भी आएं मुश्किलें राह में,
तेरा हाथ कभी नहीं छोड़ पाऊँगा।
वादा रहा हर मोड़ पर साथ निभाऊंगा,
तेरी मुस्कान के लिए दुनिया से भी लड़ जाऊंगा।
13- जब तक सांसें चलें इस दिल में,
तेरा होकर ही ये जीवन बिताऊं।
वादा रहा तेरी हर धड़कन में बस जाऊं,
तेरे हर दर्द को अपना बना लूं।
14- तेरे साथ ही है मेरी हर खुशी,
ये रिश्ता मैं कभी तोड़ पाऊंगा नहीं।
वादा रहा तुझे कभी रुलाऊंगा नहीं,
तेरे ख्वाबों को अधूरा छोड़ जाऊंगा नहीं।
15- तू जो दूर हो जाए एक पल को भी,
जिंदगी का सफर फिर सजता नहीं।
तेरे बिना ये दिल कहीं लगता नहीं,
भीड़ में भी कोई अपना दिखता नहीं।
16- तू ज़रूरी है शायद,
जैसे सांसों को हवा,
तेरे बिना सब कुछ है मगर,
जिंदगी में कुछ भी नहीं रहा।
17- तू पास हो तो दिल को सुकून,
वरना हर खुशी अधूरी सी लगे,
शायद इसलिए तू ज़रूरी है,
क्योंकि तेरे बिना धड़कन भी रूठी सी लगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।