Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी के दिन मोक्ष प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?

हिंदू पंचांग के अनुसार सभी एकादशी तिथि को महत्वपूर्ण माना गया है। सभी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। वहीं मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन विधिवत रूप से लक्ष्मी-नारायण की पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि के साथ-साथ सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है। आपको बता दें, इस साल उत्पन्ना एकादशी 26 नवंबर को पड़ रही है। अब ऐसे में इस एकादशी तिथि के दिन क्या करना चाहिए और किन चीजों को करने से बचना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
उत्पन्ना एकादशी के दिन क्या करना चाहिए?

- उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना जरूर करनी चाहिए।
- इस एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करना चाहिए।
- भगवान विष्णु की पूजा मे घी का दीपक जलाना चाहिए।
- श्रीहरि की पूजा में तुलसी जरूर अर्पित करना चाहिए।
- भगवान विष्णु को पीली मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
- उत्पन्ना एकादशी के दिन भजन-कीर्तन जरूर करना चाहिए।
- उत्पन्ना एकादशी के दिन तुलसी पूजन भी जरूर करनी चाहिए।
- उत्पन्ना एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर विष्णु जी का अभिषेक जरूर करें।
- एकादशी तिथि के दिन दान-पुण्य करने की विशेष मान्यता है।
- एकादशी के दिन भगवान विष्णु का अभिषेक करने के दौरान पीतांबरी वस्त्र पहनकर ही करें।
- उत्पन्ना एकादशी के दिन केसर वाली खीर का ही भगवान विष्णु को भोग लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें - Lord Vishnu: भगवान विष्णु ने क्यों किये थे ये 8 भयंकर छल
उत्पन्ना एकादशी के दिन किन चीजों को करने से बचना चाहिए?
- उत्पन्ना एकादशी के दिन भूलकर भी तुलसी नहीं तोड़ना चाहिए।
- उत्पन्ना एकादशी के दिन व्रती को दोपहर में नहीं सोना चाहिए।
- उत्पन्ना एकादशी के दिन चावल खाने से बचना चाहिए।

- एकादशी तिथि के दिन तुलसी में जल भी नहीं देना चाहिए। क्यों कि इस दिन तुलसी माता भी व्रत रखती हैं।
- एकादशी तिथि के दिन काले रंग और लोहे से संबंधित चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
- एकादशी तिथि के दिन किसी भी जातक को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - Mythology Mystery: जानें तीन-तीन भगवान विष्णु का रहस्य
- इस दिन क्रोध करने से बचना चाहिए।
- एकादशी तिथि के दिन मांस-मदिरा का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
- उत्पन्ना एकादशी के दिन घर में किसी भी तरह का कलह-क्लेश न करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।