18 लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में स्कूल टीचर हुआ गिरफ्तार, प्रिंसिपल ने भी दिया साथ

Up school teacher arrested for molesting 18 girls: उत्तर प्रदेश के एक सरकारी स्कूल के टीचर को 18 लड़कियों से यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं।   
Updated:- 2023-05-17, 12:01 IST
image

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के टीचर को 18 लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने कहा है कि स्कूल के प्रिंसिपल और एक अन्य टीचर ने भी आरोपी टीचर का समर्थन किया था। पुलिस ने कहा कि तीनों आरोपियों पर एससी एसटी एक्ट और पोक्सो(यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत धाराएं लगाई गई हैं।

नाबालिग लड़कियों का किया यौन शोषण

up school teacher arrested for molesting  girls

शाहजहांपुर के एसएसपी एस आनंद ने एएनआई को यह बताया कि यह मामला एक सरकारी स्कूल में 18 नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का है। तीनों आरोपियों की पहचान कंप्यूटर शिक्षक मोहम्मद अली, सहायक शिक्षिक साजिया और स्कूल प्रिंसिपल अनिल पाठक के रूप में हुई है। 

इसे भी पढ़ें- हर रोज बढ़ रहे हैं महिलाओं के खिलाफ जुर्म, क्या अब नहीं पहुंच रही हमारी संस्कृति को ठेस?

स्कूल के शौचालय से मिले कंडोम 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यौन शोषण झेलने वाली 18 लड़कियों में से एक ने अपने माता-पिता को बताया कि उसके कंप्यूटर शिक्षक उसे और अन्य छात्राओं को अनुचित तरीके से छूते थे।

इसके बाद इन लड़कियों के माता-पिता स्कूल पहुंचे, जहां निरीक्षण के दौरान स्कूल के शौचालय से इस्तेमाल किए गए कंडोम भी बरामद हुए। इस मामले में फिलहाल प्रिंसिपल और सहायक शिक्षक को भी निलंबित कर दिया गया है। 

इसे जरूर पढ़ें- सुनीता कृष्णन ने सुनाई आपबीती, 15 साल की उम्र में 8 लोगों ने किया था रेप

प्रिंसिपल का मिला था समर्थन

यौन शोषण  करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया एक कंप्यूटर टीचर, स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण करता था। उसे स्कूल के प्रिंसिपल और एक अन्य शिक्षिका का समर्थन प्राप्त था। पुलिस अधिकारी ने एएनआई को बताया है कि बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और इसके बाद सभी 18 लड़कियों के बयान लिए जाएंगे।

इस मामले से जुड़ी अपडेट हम आपको देते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।