Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:45 AM IST

Bad Signs: हथेली पर मौजूद ये 5 निशान होते हैं बहुत अशुभ

हथेली की रेखाएं बहुत कुछ बताती हैं जैसे कि भविष्य, नौकरी, शादी, व्यापार, जीवन आदि के बारे में। वहीं, हथेली पर मौजूद निशानों के भी कई मतलब होते हैं। इन्हीं में से कुछ निशान बहुत ही ज्यादा अशुभ माने जाते हैं।   
Updated:- 2023-04-19, 13:55 IST
image

Hatheli Ke Ashubh Nishaan: ज्योतिष शास्त्र की ही एक शाखा होती है हस्तरेखा शास्त्र जिसमें हथेली की रेखाओं को देखकर भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। हथेली की रेखाओं से बहुत कुछ पता चलता है जैसे कि नौकरी, शादी, व्यापार, जीवन आदि के बारे में। 

वहीं, हथेली पर मौजूद तरह-तरह के निशान भी कई संकेत देते हैं। यह निशान शुभ और अशुभ दोनों हो सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर हथेली के कुछ बहुत ही अशुभ निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

विवाह की रेखा

जिन लोगों के हाथ में विवाह रेखा कटी हुई हो या दो हिस्सों में बटी हुई हो तो यह निशान अशुभ होता है। इसका अर्थ है कि या तो वैवाहिक जीवन (सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय) में हमेशा मतभेद रहेगा या किसी भी कारण से जैसे कि नौकरी आदि के चलते पति-पत्नी के बीच दूरियां पैदा होंगी।

यह भी पढ़ें: हथेलियों के आकार के आधार पर जानें अपना व्‍यक्तित्‍व

सूर्य रेखा पर द्वीप

जिन लोगों के हाथ में सूर्य रेखा पर कोई निशान या काटने का चिह्न होता है तो बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में पैसों को लेकर सदैव संघर्ष बना रहता है। बिजनेस करते हैं तो विफल हो जाता है और नौकरी करते हैं तो उसमें संतुष्टि नहीं मिलती है। 

bad marks on palm

शनि पर्वत पर क्रोस 

हथेली में शनि पर्वत को महत्वपुन माना जाता है। अगर शनि (शनिदेव के प्रसन्न होने के संकेत) पर्वत बिना निशान के हो तो शुभता का चरम व्यक्ति को दिखाता है लेकिन इसपर क्रोस का निशान होना बदनामी, तनाव, संघर्ष, तंगी, बिखरा हुआ वैवाहिक जीवन, असफलता और गृह क्लेश को दर्शाता है। 

palm bad marks

आड़ी तिरछी रेखाएं

हथेली में बहुत सारी रेखाएं होना या आड़ी-तिरछी रेखाएं होना भी अशुभ होता है। ऐसी रेखाएं जब एक दूसरे को काटती हैं तो इसका अर्थ होता है ऐसे लोग जीवन में हमेशा परिस्थितियों के बीच उलझे रहते हैं। ऐसे लोग एक मुसीबत से बाहर आते नहीं कि दूसरी मुसीबत में फस जाते हैं।   

यह भी पढ़ें: भाग्यशाली महिलाओं के हाथों में होते हैं ये 5 चिन्ह

राहु की रेखा 

जिन लोगों के हाथ में राहु की रेखा होती है उन्हें सतर्क रहने की खासा जरूरत पड़ती है खासतौर पर तब जब वह रेखा किसी अन्य रेखा से कट रही हो। ऐसी स्थिति में वह व्यक्ति ज्यादातर बीमार रहता है। कोई न कोई बीमारी व्यक्ति को जकड़कर रखती है।  

 

तो ये थे हथेली पर मौजूद वो निशान जिन्हें माना जाता है अशुभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।