Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:22 AM IST

रुबिना ने अपने पति अभिनव संग किया ग्रह प्रवेश, शादी से पहले के उनके ये फोटो हैं दिलचस्प

रुबिना ने अपने पति अभिनव संग अपने मुंबई के नए घर में प्रवेश किया है और इसके लिए रुबिना ने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है।
Updated:- 2018-06-28, 16:10 IST
image

रुबिना ने अपने पति अभिनव संग अपने मुंबई के नए घर में प्रवेश किया है और इसके लिए रुबिना ने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है जिसे पढ़ने के बाद इस बात का अहसास होता है कि जब एक लड़की शादी के बाद अपने नए घर में ग्रह प्रवेश करती हैं तो उसे कैसा महसूस होता है। 

तो चलिए आपको रुबिना दिलैक के उस मैसेज के बारे में बताते हैं जो उन्होंने ग्रह प्रवेश करते टाइम लिखा और साथ ही आपको उनकी उनके पति अभिनव संग शादी से पहले की फोटोज भी दिखाते हैं जिसे देख आप यही कहेंगी कि कितना रोमांटिक है कपल। 

rubina abhinav love story

Image Courtesy: instagram/@rubinadilaik

अभिनव ने दिया रुबिना को सरप्राइज 

रुबिना ने जब अपने नए घर में ग्रह प्रवेश किया तो उन्हें नहीं पता था कि उनकी मां उनका स्वागत करेंगी। रुबिना के पति अभिनव ने उन्हें यह सरप्राइज दिया जिसके बाद रुबिना ने लिखा, “एक हफ्ते सेलिब्रेशन और वो भी अपनों के साथ ये कभी ना भुलने वाली यादें हैं। जब मैं अपने नए घर में आईं तो मेरा एक सपना पूरा हो गया। दिल को छुने वाला वैलकम था जो हमेशा याद रहेगा।“ 

rubina abhinav love story

Image Courtesy: instagram/@rubinadilaik

रुबिना और अभिनव लव स्टोरी 

रूबीना और अभिनव ने एक साथ सीरियल छोटी बहू में भी काम किया था हालांकि दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर गणपति पूजा के मौके पर हुई थी और फिर दोनों को प्यार हो गया था। इसके बाद रूबीना को एक फोटोशूट के लिए अप्रोच किया गया था जिसके लिए वह तैयार हो गई थीं। यहीं से दोनों एक-दूसरे के करीब आते गए। रूबीना और अभिनव की शादी में टीवी के कई स्टार्स भी शामिल हुए थे।

Read more: रुबीना दिलैक के ससुराल में हुई शादी के रिसेप्शन की हाइलाइट्स

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और एक्टर अभिनव शुक्ला शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद यह कपल एक दूसरे के साथ क्लालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक तस्वीरों को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। रूबीना का शादी के बाद और ज्यादा लवली नजर आ रही हैं, माथे पर लाल रंग का सिंदूर और हाथों में चूड़ा एक्ट्रेस की ज्यादा खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। 

rubina abhinav love story

Image Courtesy: instagram/@rubinadilaik

लुधियाना रिस्पेशन के बाद दोनों तस्वीरों में रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं। अभिनव ब्लू कलर का कुर्ता और रेड कलर की नेहरू जैकेट में नजर आ रहे हैं तो वहीं रूबीना सिल्वर कलर की ड्रेस में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। 

rubina abhinav love story

Image Courtesy: instagram/@rubinadilaik

यहां आपको बता दें कि शक्ति एक एहसास की एक्ट्रेस और उनके बॉयफ्रेंड अभिनव ने शिमला में शादी की थी क्योंकि दोनों को नेचर से बेहद लगाव है। दोनों ने शादी की तैयारियां कई महीने पहले से शुरू कर दी थीं अब शादी के बाद दोनों एक नई शुरूआत कर रहे हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।