Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:39 AM IST

बाथरूम शॉवर में नहीं लगेगा जंग, बस अपनाएं ये तरीका

अगर आप बाथरूम शॉवर को जंग से बचाना चाहती हैं तो इसके लिए कुछ आसान, लेकिन असरदार उपायों का सहारा लिया जा सकता है। जानिए इस लेख में।
Updated:- 2025-03-29, 17:30 IST
Prevent shower rust

बाथरूम में हम सभी शॉवर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह देखने में आता है कि कुछ वक्त बात ही बाथरूम में जंग लगने लगता है, जो बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में हम सभी फिर उस जंग को साफ करने में लग जाते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि अगर बाथरूम शॉवर में वह जंग लगे ही नहीं और आपको बाद में उसे साफ करने की मेहनत भी ना करनी पड़े तो कैसा हो। ऐसा करना संभव है।

दरअसल, जंग तब लगती है जब धातु बहुत लंबे समय तक नमी के संपर्क में रहती है, जो कि मूल रूप से आपके शॉवर में हर दिन होती है। इसलिए, इस समस्या से बचने के लिए आपको अपनी कुछ छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करने की जरूरत होती है। जब आप अपनी शॉवर से जुड़ी कुछ आदतों में बदलाव करते हैं और साथ ही साथ, कुछ छोटे-छोटे टिप्स का सहारा लेते हैं तो इससे आप अपने बाथरूम शॉवर को जंग से मुक्त रख सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

यह भी देखें- Glass Shower Door Cleaning: ग्लास शावर के दरवाजे पर लगे इन जिद्दी दागों को हटाने के लिए ट्राई करें ये आसान तरीके

सही मैटीरियल का करें चयन

Select the right material

बाथरूम शॉवर के लिए आप किस मैटीरियल का चयन करते हैं, यह काफी मायने रखता है। आप लोहे या लो क्वालिटी स्टील की जगह स्टेनलेस स्टील या पीतल के फिटिंग्स लें, क्योंकि ये जंग से बचाते हैं। साथ ही साथ, सरफेस पर रस्ट- प्रूफ कोटिंग भी जरूर लगाएं। इससे प्रोटेक्शन की एक अतिरिक्त लेयर बनती है और जंग लगने की संभावना काफी कम हो जाती है।

पानी से पोंछें

जब भी आप शॉवर लें तो उसके बाद उसे अवश्य पोंछ दें। दरअसल, जंग अमूमन तब लगती है, जब धातु लंबे समय तक पानी के संपर्क में हों। ऐसे में जब आप शॉवर को अच्छी तरह किसी सूखे कपड़े या तौलिए से पोंछ देते हैं तो इससे वहां पर पानी जमा नहीं होता है और ऐसे में बाथरूम शॉवर में जंग नहीं लगता है।

बाथरूम को रखें हवादार

अगर आप जंग लगने के कारणों पर काम करते हैं तो इससे आपको बाथरूम शॉवर में जंग की शिकायत का सामना नहीं करना पड़ेगा। मसलन, नमी ही जंग लगने की सबसे बड़ी वजह होती है, इसलिए बाथरूम में ज्यादा नमी न जमने दें। इसलिए नहाने के बाद खिड़की खोलें ताकि ताजी हवा अंदर आ सके और नमी जल्दी सूख जाए। अगर बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन है, तो नहाने के दौरान और बाद में कुछ मिनट तक इसे चलाएं ताकि भाप बाहर निकल जाए और दीवारों या फिक्स्चर पर पानी न जमे। अगर खिड़की या एग्जॉस्ट फैन नहीं है, तो बाथरूम का दरवाजा थोड़ा खुला छोड़ दें ताकि वह जल्दी सूख जाए।

प्रोटेक्टिव लेयर का करें इस्तेमाल

use a protective layer

यह छोटी सी तरकीब आपके बाथरूम शॉवर को जंग से बचा सकती है। धातु की सतहों जैसे कि शॉवर रॉड्स और स्क्रू पर ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश की एक पतली लेयर लगाएं। इससे धातु पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनती है और शॉवर में जंग नहीं लगती। इसके अलावा, आप धातु के हिस्सों पर नारियल तेल भी लगा सकती हैं। यह पानी को धातु से दूर रखता है और जंग को रोकता है। बस इसे हर महीने एक बार दोबारा लगाना न भूलें।

यह भी देखें- Shower Head में लगे ज़ंग को सिर्फ 5 मिनट में साफ करता है यह घरेलू नुस्खा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।