Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:56 AM IST

अपने वुलन स्वेटर को फिर से सॉफ्ट बनाने के लिए आजमाएं यह तरीका

अगर आप अपने वुलन स्वेटर को फिर से सॉफ्ट बनाना चाहती हैं तो इस तरीके को अपनाएं।
Updated:- 2023-01-12, 15:29 IST
image

ठंड के मौसम में हम सभी खुद को ठंडी हवाओं से बचाने के लिए वुलन स्वेटर पहनते हैं। अच्छी क्वालिटी के वुलन कपड़े काफी महंगे होते हैं और इसलिए यह लंबे समय तक नए जैसे बने रहे, इसके लिए जरूरी होता है कि उनकी सही तरह से केयर की जाए। अक्सर यह देखने में आता है कि वुलन कपड़ों को धोते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां की जाती हैं, जिसके कारण वुलन स्वेटर की सॉफ्टनेस कहीं गायब हो जाती है।

चूंकि वुलन स्वेटर काफी महंगे होते हैं, इसलिए एक सीजन उन्हें पहनने के बाद यूं ही फेंका तो नहीं जा सकता। अगर आप सच में हर सीजन में वुलन स्वेटर को फिर से सॉफ्ट व नए जैसा बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने वुलन स्वेटर को फिर से सॉफ्ट कैसे बनाएं।

ठंडे पानी में करें वॉश

Woolen Sweater

वुलन स्वेटर की केयर करने के लिए जरूरी होता है कि आप बहुत अधिक गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचें। गर्म पानी से आपके स्वेटर का आकार खो सकता है और कपड़े को नुकसान पहुंचा सकता है। आप अपने वुलन स्वेटर को वॉशिंग मशीन में धो सकती हैं, लेकिन उसका तरीका सही होना चाहिए। इसके लिए आप पहले अपने वुलन स्वेटर को मेश बैग में रखें। अब आप इसे वॉशिंग मशीन में डालें और जेंटल साइकल पर ही चलाएं। साथ ही, यह भी ध्यान रखें कि आप वुलन स्वेटर को हमेशा एक लाइट डिटर्जेंट की मदद से ही साफ करें।

सिरके का करें इस्तेमाल

soft Woolen Sweater

जब आप वुलन स्वेटर को धो रही हैं तो वॉशिंग साइकल शुरू करने से पहले, वॉशिंग मशीन के ड्रम में एक कप सिरका डालें। सिरका आपके स्वेटर की चमक और रंग को बनाए रखने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ेंः सर्दियों के लिए मात्र 500 रुपये में पाएं विंटर टॉप के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

ड्रायर का ना करें इस्तेमाल

अक्सर यह देखने में आता है कि कपड़ों को वॉश करने के बाद उन्हें ड्रायर किया जाता है। लेकिन अगर आप अपने वुलन स्वेटर को साफ कर रही हैं और उन्हें ऐसे ही सॉफ्ट बनाए रखना चााहती हैं तो ड्रायर का इस्तेमाल करने से बचें। ध्यान रखें कि गर्मी आपके स्वेटर को पूरी तरह खराब कर सकती है।

इसे भी पढ़ेंः स्टाइलिश दिखने के लिए नहीं है महंगे कपड़ों की जरूरत, केवल 500 रुपये में मिल जाएंगे विंटर टॉप के ये डिजाइंस

फैब्रिक कंडीशनर का करें इस्तेमाल

winter cloth cleaning tips

वुलन स्वेटर की सॉफ्टनेस को बनाए रखने के लिए यह बेहद जरूरी स्टेप है, जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। स्वेटर को वॉश करने के बाद इसे वाशिंग मशीन से बाहर निकालें और इसे एक बाल्टी पानी में भिगो दें। बाल्टी में फ़ैब्रिक सॉफ़्नर की कुछ बूंदें जोड़ें। अब स्वेटर को बाल्टी में छोड़ दें। यह स्वेटर को सॉफ्ट बनाए रखने के साथ-साथ कपड़े में हल्की खुशबू भी जोड़ता है। फैब्रिक कंडीशनर आपके वुलन स्वेटर को फिर से मुलायम बना देगा।

यूं सुखाएं स्वेटर

वुलन स्वेटर को वॉश करने के बाद उसे सही तरह से सुखाना भी बेहद जरूरी है। ध्यान रखें कि आप वुलन स्वेटर को सुखाने के लिए उसे सीधी धूप में न रखें। हमेशा इसे शेडेड प्लेस में फ्लैट-ड्राई स्थान पर रखें। यह आपके स्वेटर को डिस्कलरेशन से रोकेगा।

तो अब आप भी इन स्टेप्स को फॉलो करें और अपने वुलन स्वेटर को फिर से सॉफ्ट बनाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।