herzindagi
how to improve my career in it field

बेहतर करियर के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

हम सभी अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए हर दिन मेहनत करते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास टिप्स शेयर करने वाले हैं।   
Editorial
Updated:- 2023-10-19, 12:56 IST

अपने करियर में आगे बढ़ने की चाह हम सभी की होती हैं। इसके लिए हम हर दिन मेहनत करते हैं। इसके बावजूद भी कई बार करियर का ग्रोथ आगे बढ़ता नहीं दिखता है। अगर आप भी बेहतर करियर की चाह रखती हैं तो हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं। इन टिप्स को आप भी फॉलो करके आप भी अपने करियर को खास बना सकती हैं। 

नई स्किल्स सीखें

आपको खुद को अपडेट रखना चाहिए। करियर डेवलपमेंट के लिए आपको अपने फिल्ड से जुड़ा सभी काम आना चाहिए। कोशिश करें की जो भी न्यू टेक्नोलॉजी है उसके बारे में जानें और उसे जल्द से जल्द सीख लें। ऐसे में आपको करियर ग्रोथ मिलने में दिक्कत नहीं होगी। 

गोल सेट करें

tips to improve your career

अगर आप अपने गोल सेट कर लेते हैं तो आपको पता होता है कि आपको आगे क्या करना है और कितने समय में करना है। करियर में ग्रोथ के लिए टारगेट तय करना काफी ज्यादा जरूरी हैं। अपने गोल को पूरा करने के लिए हार्ड वर्क के साथ ही स्मार्ट वर्क भी करना चाहिए। छोटे- छोट गोल तय करना सही होता है इसे पूरा करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। 

इसे भी पढ़ें: करियर चुनते समय भूलकर भी ना करें यह गलतियां

आइडियल करियर को चुनें

करियर कभी दूसरे को देखकर नहीं चुनना चाहिए। आपको करियर का चुनाव करते समय इन बातों का खास ध्यान रखना है कि आपको उस चीज में रुचि है या नहीं। अगर आप जिस भी काम को कर रही हैं उस काम में आपका रूची नहीं है तो आपको आगे जाकर दिक्कत हो सकती हैं। ऐसे में अपनी रूची के हिसाब से ही आपको करियर को चुनाव करना होगा। (कैसे चुनें अपने लिए सही करियर)

इसे भी पढ़ें: करियर में चाहिए सफलता तो इन बातों का रखें ध्यान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

 

Image Credit - Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।