आपकी पुरानी कंपनी नहीं दे रही है ग्रेच्युटी का पैसा तो करें ये काम

कई बार कंपनी का एंप्लॉयर नौकरी छोड़ने पर कर्मचारी को ग्रेच्युटी देने से मना कर देता है। ऐसी स्थिति में आपको यह पता होना चाहिए कि अगर आप किसी कंपनी में 4 साल 240 दिन काम कर चुके हैं तो कंपनी को ग्रेच्युटी देना जरूरी है। फिर भी अगर वह कंपनी ग्रेच्युटी नहीं देती है तो आप इस लेख में बताए हुए काम को कर सकती हैं।
अगर ग्रेच्युटी न मिले तो क्या करें?

अगर कंपनी आपको निर्धारित समय के भीतर ग्रेच्युटी नहीं देती है तो अपनी कंपनी को लीगल नोटिस दे सकती हैं। नोटिस के बाद भी अगर एंप्लॉयर ग्रेच्युटी नहीं देता है या कोई बहाना बताता है तो आप इसकी शिकायत कंट्रोलिंग अथॉरिटी से कर सकते हैं। जिले के लेबर कमिश्नर ऑफिस में एक असिस्टेंट लेबर कमिश्नर कंट्रोलिंग अथॉरिटी होता है जो ऐसे केस को संभालता है। अधिकारी उस कंपनी को फिर आदेश देता है कि कर्मचारी को ग्रेच्युटी दी जाए और 30 दिन के अंदर ही कंपनी को ग्रेच्युटी राशि का भुगतान करना होता है।
आपको बता दें कि ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम, 1972 का उल्लंघन करने पर एंप्लॉयर को 6 महीने से लेकर 2 साल तक की सजा भी हो सकती है। इसके अलावा कई बार कंपनी को जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ेंः इन सरकारी स्कीम में निवेश करके आप भी उठा सकती हैं लाभ, जानें सारी डिटेल्स
ग्रेच्युटी निकालने के लिए कब अप्लाई करना होता है?
नौकरी छोड़ने के बाद ग्रेच्युटी निकालने के लिए अप्लाई करना होता है। इसके लिए आप अपने एम्प्लॉयर के पास आवेदन करना होगा। फिर नियम के मुताबिक, अप्लाई करने के 30 दिन के अंदर पैसा बैंक अकाउंट में पहुंच जाएगा। अगर कंपनी इस अवधि के बाद भी ग्रेच्युटी राशि खाते में नहीं डालती है, तो उसके बाद निर्धारित किए गए ब्याज के सहित यह राशि देनी होगी।
इसे भी पढ़ेंःघर से पैसे कमाना चाहते हैं तो कर सकते हैं ये काम
अगर किसी निजी या सरकारी कंपनी में 10 या उससे अधिक लोग काम करते हैं तो उस कंपनी को सभी कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ देना जरूरी होता है।
आपको ग्रेच्युटी के बारे में यह जानकारी कैसी लगी में कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।