Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:04 AM IST

Teddy Day 2024: पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए टेडी बियर के साथ दें ये स्पेशल गिफ्ट

टेडी डे पर आप अपने पार्टनर को कुछ ख़ास चीज़ उपहार में देकर उन्हें ख़ुश कर सकते हैं।   
Updated:- 2024-02-07, 18:57 IST
image

फरवरी का महीना कपल्स के लिए काफ़ी ख़ास होता है। यह महीना भले ही छोटा होता हो लेकिन इस महीने में कुछ दिन ऐसे आते हैं जो केवल कपल्स के लिए होते हैं। हर साल 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। लड़कियों को छोटे छोटे उपहार काफी ज्यादा पसंद आते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल टेडी डे पर अपनी पार्टनर को इंप्रेस करने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कि आपको टेडी बियर के साथ उन्हें क्या उपहार में देना चाहिए। 

टेडी के साथ दे चॉकलेट

 creamy coockies with cute teddy bear chocolate gift original imagmbgkagjmens

इस ख़ास मौके को और भी ख़ास बनाने के लिए आप चाहें तो अपनी पार्टनर को टेडी बियर के साथ चॉकलेट भी उपहार में दे सकते हैं। मार्केट में आज कल चॉकलेट और टेडी से बना हुआ हैंपर मिलता है इसे आप अपने पार्टनर को गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। 

टेडी के साथ दे अंगूठी

अगर आपका बजट अच्छा है और आप अपने पार्टनर को इंप्रेस करना चाहते हैं तो आप उसे टेडी बियर के साथ सोने की या फिर आर्टिफिशियल अंगूठी भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। यह उपहार उन्हें काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: Teddy Day History: जानें टेडी डे मनाने के पीछे की दिलचस्प वजह

टेडी के साथ फूलों का गुलदस्ता

लड़कियों को फूलों का गुलदस्ता काफी ज्यादा पसंद होता है। इस खास मौके पर आपको अपनी गर्लफ़्रेंड को उनके पसंद के फूलों को उन्हें उपहार के तौर पर देना चाहिए। ये छोटी छोटी चीज़ें लड़कियों को काफ़ी ज़्यादा पसंद होती है और इससे लड़कियाँ तुरंत ही इंप्रेस हो जाती है। लड़कियों को महंगे गिफ्ट नहीं बल्कि आपके समय की जरूरत होती है। वह देखती है कि आप उन्हें कितना ज्यादा इम्पोर्टेंस दे रहे हो।

इसे भी पढ़ें: अपने पार्टनर को इन टेडी जैसे क्यूट और रोमांटिक मैसेज भेजकर विश करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

 

image credit- freepik and Flipkart

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।