Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:49 AM IST

17 June- 23 June : कैसा रहेगा यह सप्ताह? टैरो एक्सपर्ट से जानें

क्या आप जानना चाहती हैं कि आपका आने वाला सप्ताह कैसा बीतने वाला है? अगर हां, तो आपको एक्सपर्ट सोनिया मलिका का टैरो प्रिडिक्शन जरूर पढ़ना चाहिए। 
Updated:- 2019-06-17, 12:45 IST
image

अपना भविष्य तो हर कोई जानना चहता है। हर किसी को इस बारे में जानने में रुचि है कि कल का दिन उसके लिए क्या लेकर आएगा। वैसे अगर यह बात पहले से पता चल जाए कि कल क्या होने वाला है तो शायद आप पहले ही खुद को उसके लिए तैयार कर लेंगे। तो चलिए आपको आने वाले सप्ताह में क्या-क्या मिलेगा और किन चीजों का सामना करना होगा जानते हैं टैरो कार्ड रीडर एवं एक्सपर्ट सोनिया मलिक से। 

मेष( 21 मार्च से 19 अप्रैल)

इस पूरे हफ्ते परेशानी भरा समय रहेगा, बहुत मेहनत करने पर भी वैसा फल नहीं मिलेगा जो आप चाहते हैं। आपको अपनी पत्नी को खुश रखना चाहिए। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

वृषभ राशि (20 अप्रैल-20 मई)

यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा समय लेकर आ रहा है। अगर आप कुछ नया करने के लिए सोच रहे हैं या नई दुकान, नई जॉब या फिर नई जिंदगी यानि शादी के बारे में आप विचार कर रहे हैं तो यह सप्ताह नई शुरुआत के लिए बहुत अच्छा है। आपको इस सप्ताह साफ सुथरे कपड़े पहनने चाहिए। 

 इसे जरूर पढ़ें: सही स्‍थान पर रखेंगी क्रिस्‍टल तो होंगे ये 9 बड़े फायदे

tarot cards prediction

मिथुन राशि (21 मई -20 जून)

इस सप्ताह आपको कोई ऐसी खुशी मिलेगी जिसका इंतजार आप बहुत समय से कर रहे हैं या फिर ऐसी रुकी हुई खुशी जिसकी आस आपको काफी समय से है। 

कर्क राशि (21 जून से 22 जुलाई)

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा समय नहीं ला रहा है। आप, किसी बड़ी मुसीबत में भी फंस सकते हैं। पैसे और और रिश्तों को संभाल कर रखें। आपके सामने ही गलत हो रहा होगा मगर, आप उसे समझ नहीं पाएंगे। अपनी आंखों का ध्यान रखें। 

इसे जरूर पढ़ें: Palmistry: हथेली के तिल होते हैं शुभ, जानें किस स्थान पर तिल होने का क्या होता है फायदा

सिंह राशि (23 जुलाई से 22 अगस्त)

सिंह राशि वालों का ये सप्ताह बहुत अच्छा बीतेगा। बहुत अच्छी खबर मिलेगी। आपका यह सप्ताह पार्टी करने में बीतेगा। मगर, नशा ज्यादा न करें वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। 

tarot card prediction for career

कन्या राशि ( 23 अगस्त -22 सितंबर)

नई-नई उपलब्ध्यिां आपका इंतजार कर रही हैं। आप इस हफ्ते थोड़ी सी मेहनत करके आगे बढ़ सकते हैं। आपको इस हफ्ते घर पर कोई पेड़ लगाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

तुला राशि (23 सितंबर -22 अक्टूबर)

इस सप्ताह आपको किसी हिल स्टेशन पर जाने का मौका मिलेगा। इस सप्ताह आपको अच्छा समय बीतेगा। आपको किसी बुजुर्ग व्यक्ति से सहायता भी मिलेगी। हो सके तो सिर ढक कर घर से बाहर निकलें।  

वृश्चिक राशि ( 23 अक्टूबर से 21 नवंबर)

इस सप्ताह कोई ऐसा निर्णय न लें जिससे बाद में पछताना पड़े। इस सप्ताह बहुत उपर पहुंच कर नीचे गिरने के चांस हैं। इस सप्ताह थोड़ा संभल कर कदम आगे बढ़ाएं। ध्यान रखें कि कोई भारी वजन का सामान न उठाएं सेहत के लिए ठीक नहीं होगा। 

 

धनु राशि (22 नवंबर -21 दिसंबर)

यह सप्ताह आपके लिए किसी राजा की लैविश लाइफ की तरह बीतेगा। हां, परिवार की चिंता बनी रहेगी। आपको इस सप्ताह प्रॉपर्टी के मामले में लाभ मिल सकता है। आपको स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने से लाभ मिलेगा। 

मकर राशि (22 दिसंबर -19 जनवरी)

ये हफ्त आपके लिए घूमने फिरने के लिए बेस्ट है। अगर आप छुट्टियां प्लान कर रही हैं तो इस हफ्ते करें। आपको मगर, अपनी मम्मी की सेहत का ध्यान रखना होगा। इस हफ्ते घर पर मनी प्लांट लगाएं फायदा होगा। 

कुंभ राशि (20 जनवरी -18 फरवरी)

इस सप्ताह बहुत सोच विचार कर के ही कोई फसला लें। किसी को भी उधार पैसा न दें। इस हफ्ते आपके मूड में कई बार बदलाव आएगा। इस सप्ताह घर का ही पानी पीएं, बाहर से पानी न खरीदें। 

 

मीन राशि (19 फरवरी - 20 फरवरी)

लवर्स के लिए यह हफ्ता बहुत ही अच्छा रहेगा। इस हफ्ते आप खूब मस्ती और पार्टी करेंगे। आपको इस हफ्ते कोई बहुत बड़ी जीत हासिल होगी। हो सके तो अपने पार्टनर को अच्छा सा गिफ्ट दें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।