स्‍वरा भास्‍कर की मां को बेटी के ‘मास्‍टरबेशन’ वाले सीन पर है गर्व

फिल्‍म वीरे दी वेडिंग जब से रिलीज हुई है तब से फिल्‍म का यह सीन काफी चर्चा में है। कई लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं तो कई लोगों यह सीन काफी पसंद आ रहा है। पंसद करने वालों में स्‍वरा की मां ईरा भास्‍कर भी हैं।
Updated:- 2018-06-07, 11:40 IST
image

अखबारों और टीवी पर आपने इस तरह की खबरें कई बारे देखी और सुनी होंगी जिसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट में किसी आदमी ने महिला के साथ अश्‍लीलता की हदें पार कर मास्‍टरबेशन किया हो। मगर असल जिंदगी में ऐसा जब-जब हुआ इसकी अलोचना ही की गई है। मगर हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि मास्‍टरबेश्‍न करते हुए सीन को फिल्‍म में दिखया गया हो और वो भी मास्‍टरबेशन एक महिला कर रही हो। जी हां, फिल्‍म वीरे दी वेडिंग जब से रिलीज हुई है तब से फिल्‍म का यह सीन काफी चर्चा में है। कई लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं तो कई लोगों यह सीन काफी पसंद आ रहा है। पंसद करने वालों में स्‍वरा की मां ईरा भास्‍कर भी हैं। 

Read More: ‘वीरे दी वेडिंग’ को देख कर लोग कह रहे कि ‘परिवार के साथ नहीं देख सकते यह फिल्‍म’

swara bhaskar veere di wedding  bold scene

क्‍या कहती हैं ईरा की मां 

एक न्‍यूज वेबसाइट को इंटरव्‍यू देते हुए ईरा भास्‍कर ने कहा कि, ‘जमाना बदल गया है मगर बॉलीवुड में आज भी महिलाओं को ज्‍यादा बोल्‍ड नहीं दिखाया जाता है। इस फिल्‍म में महिलाओं को बिल्‍कुल वैसा ही दिखाया गया है जैसा कि वास्‍तविक्‍ता में होता है। हिन्‍दी फिल्‍मों यह काम इतना लेट किया गया है कि अभी दर्शकों को इसे स्‍वीकार करने में थोड़ा वक्‍त लगेगा। आज भी लोग यही सोचते हैं कि सेक्‍शुआलिटी इंडियन सिनेमा का सब्‍जेक्‍ट नहीं है। बॉलीवुड में बीते कुछ वक्‍त से काफी बदलाव हुए हैं और कई नई चीजों को दिखाया जा रहा है। मगर यह चीज अभी भी दर्शकों के लिए एकदम नई है।’

Read More: बनना चाहती हैं ‘वीरे दी वेडिंग’ गर्ल्स की तरह कूल तो, फिल्म से लें ये टिप्स

swara bhaskar veere di wedding  masturbation

क्‍या है सीन 

सीन में स्‍वरा जो की फिल्‍म में साक्षी सोनी का किरदार निभा रही हैं, अपने पति से सैक्‍शुअली सेटिसफाइड नहीं होतीं। उनके बीच में बहुत झगड़े होते हैं और इस वजह से उनकी सैक्‍स लाइफ भी स्‍पॉइल हो जाती है। खुद को सेटिसफाई करने के लिए साक्षी एक दिन वाइब्रेटर का इस्‍तेमाल कर मास्‍टरबेट कर रही होती है। यह करते हुए साक्षी को उसका पति देख लेता है और ब्‍लैकमेल करने लगता है कि वो साक्षी के मॉम डैड को बता देगा कि वो किस तरह की लड़की है। ब्‍लैकमेलिंग में वह साक्षी से 5 करोड़ रुपए मांगता है। मगर साक्षी अपनी लॉयर दोस्‍त अवनी(सोनम कपूर) से सलाह लेती है और खुद ही यह बात अपने मॉम डैड को बता देती है। साक्षी के मॉम डैड उसी की बात सुनकर हंसते हैं और बेटी को समझाते हैं कि इसमें कुछ गलत नहीं है। 

Image Credit: Swara Bhaskar/Instagram 

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।