घर से निकलते वक्त क्यों बंद करना चाहिए वाई-फाई और ब्लूटूथ? जान लें चौंकाने वाले फायदे
-1769769132166.webp)
कुछ लोग जब भी अपने घर से बाहर निकलते हैं तो वह अपना वाई-फाई और ब्लूटूथ दोनों को बंद करना भूल जाते हैं। बता दें कि अगर साइबर एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसा करना ठीक नहीं होता। जब घर से बाहर निकलें तो वाई-फाई को बंद करना बेहद जरूरी होता है। यदि आपने वाई-फाई को बंद नहीं किया तो इसके कारण आपको कई दिक्कत हो सकती है। वाई-फाई खुलने से आपका डिवाइस चुपचाप एक सिग्नल भेजता रहता है, जो किसी से भी कनेक्ट हो जाता है। साथ ही वाई-फाई के ऑन रहने से यह भी पता रहता है कि आप कहां हैं और कौन हैं। हैकर्स जल्दी आपको ढूंढ लेते हैं। ऐसे में जरूरी जानकारी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फोन के वाई-फाई का इस्तेमाल करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
वाई-फाई को बंद करना क्यों जरूरी है?
बता दें कि वाई-फाई को बंद करना बेहद जरूरी होता है। जब आपका फोन बाहर जाता है तो एक हिडन एक्स्पोज़र विंडो बनने लगती है, जो वाई-फाई के ऑन रहने पर सिग्नल को ढूंढती है। बता दें कि बैकग्राउंड में कोई ऐसी गतिविधियां होती हैं, जो फोन में चलती हैं और यूजर्स नहीं जानते। ऐसे में न केवल फोन की सुरक्षा पर सवाल उठता है बल्कि हैकर्स को पता होता है कि आप इस वक्त कहां हैं।

बता दें कि वाई-फाई बंद न होने से न केवल हैकर्स आपका नाम पता कर सकते हैं बल्कि आपकी लोकेशन भी निकाल लेते हैं। ऐसे में खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। कभी-कभी वाई-फाई ऑन रहने से आपका वाई-फाई गलत नेटवर्क से जुड़ जाता है। इसके कारण आपका फोन हैक भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - क्लिनिक की चमक-धमक में न आएं, इलाज शुरू कराने से पहले ऐसे करें डॉक्टर के लाइसेंस की असलियत की जांच
खासकर तब जब हम सार्वजनिक जगह पर होते हैं। जहां पर बहुत ज्यादा भीड़ होती है। वहां पर यदि अंजान नेटवर्क से आपका फोन वाई-फाई के जरिए कनेक्ट हो जाएं तो आपकी सारी जरूरी जानकारी भी लीक हो सकती है। इससे अलग लोग डाटा भी लीक हो जाते हैं। यही कारण है कि कभी भी पर्सनल डिवाइस को पब्लिक वाई-फाई के नेटवर्क से नहीं जोड़ना चाहिए।

ब्लूटूथ के साथ होता है, कुछ ऐसी ब्लूटूथ डिवाइस होते हैं जो आपके फोन से चुपचाप जुड़ जाते हैं और आपकी सारी फाइल्स और ट्रांसफर को अपने पास ले लेते हैं। ऐसे में ब्लूटूथ का भी ऑन रहना सही नहीं है।
इसे भी पढ़ें - 28 से 1 फरवरी तक का सफर, आखिर क्यों बदली गई बजट पेश करने की तारीख? जानें इसके पीछे का बड़ा कारण
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।