Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

Tara Sutaria Throwback Story: ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की यह एक्ट्रेस खाना बनाने से लेकर गाना गाने तक में हैं माहिर

करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की एक्ट्रेस तारा सुतारिया केवल एकिटंग में ही नहीं बल्कि खाना बनाने से लेकर गाना गाने तक में है माहिर। आइए जानते हैं उनके बारे में सब कुछ। 
Updated:- 2019-05-02, 19:27 IST
image

सर्व गुण संपन्न। आपने यह शब्द कई बार सुना होगा। खासतौर पर लड़की को अगर घर के सारे कामकाज आते हों तो उसे इसी तरह संबोधित किया जाता है। वैसे ऐसा आम लड़कियों के साथ होता है। बी-टाउन गर्ल्स के साथ चीजें डिफ्रेंट हैं। अगर, एक्टिंग के साथ बी-टाउन बालाओं को डांसिंग और सिंगिंग भी आए तो तब उन्हें सर्व गुण संपन्न कहा जाता है। मगर, करण जौहर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की नई नवेली एक्ट्रेस तारा सुतारिया तो ट्रेंड शेफ लेकर टैलेंटेड डांसर और सिंगर भी हैं। ऐसे में उन्हें अगर सर्व गुण संपन्न कहा जाए तो इसमें गलत क्या होगा। जी हां, क्यूट सी मुस्कुराहट और बेहद ग्लैमरस बॉडी स्ट्रक्चर के साथ तारा सुतारिया जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मगर, क्या आपको उनके पास्ट के बारे में कुछ पता है। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि तारा में एक्टिंग के अलावा और क्या-क्या टैलेंट हैं। 

Entertainment Ke Liye Kuch Bhi Karega video

इंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा 

तारा सुतारिया को सबसे पहले तब देखा गया जब वह रियालिटी शो ‘इंटरटेनमेंट के लिए साला कुछ भी करेगा’ में नजर आईं। वह इस रियालिटी शो में ऑडिशन देने आईं थीं। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले फिल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का ‘पल पल हर पल’ सॉन्ग गाया और उसके साथ ही उन्होंने ‘फैन्टम ऑफ द ओपेरा’ ओपेरा भी सुनाया। इसके बाद तारा ने बेहद खूबसूरत बैले डांस की झलक दिखाई। यह देख कर जज अनु मलिक और फरहा खान उनके टैलेंट पर फ्लैट हो गए। इस का एक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल भी हो रहा है। जिसमें तारा को यह सब कुछ करते देखा जा सकता है। बल्कि तारा को सजेशन देते हुए अनु मलिक ने उनसे यह भी कहा कि वह अपने इस टैलेंट को परस्यू करें और लाइफ में कुछ करके दिखाएं। इसके बाद होस्ट मोना सिंह ने जब उन्से पूछा कि वह आगे जाकर क्या करना चाहती हैं तो तारा ने बेहद सरलता के साथ कहा कि वह सिंगिंग और कुकिंग में करियर बनाना चाहती हैं। हालाकि वह आज बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मगर, उनके सिंगिंग स्किल्स को देख कर कहा जा सकता है कि फ्यूचर में वह अपनी ही फिल्मों के लिए गाने भी गाएंगी। 

‘Phantom Of The Opera’  tara sutaria

तारा सुतारिया वीडियो जॉकी 

तारा सुतारिया ने अपनो टेलिविजन डेब्यू सन 2010 में महज 15 साल की उम्र में किया था। तारा ने डिजनी इंडिया के शो बिग बड़ा बूम में वीडियो जॉकी की भूमिका अदा की थी। इसके बाद वह स्टार के सिटकॉम ‘द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर’ में भी नजर आई थीं।

 

इसके बाद वह ओय जेस्सी में भी एक्टिंग करते हुए दिखी थीं। इस दौरान कोई यह नहीं कह सकता था कि वह बॉलीवुड में भी करियर आजमाएंगी। फिलहाल 10 मई को तारा की पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ रिलीज होने वाली है। और सभी को उनकी एक्टिंग देखने का बेसब्री से इंतजार है। 

,  talented ballet dancer tara sutaria

तारा सुतारिया टैलेंटेड डांसर 

तारा सुतारिया का जन्म 19 नवंबर 1995 में हुआ था उनकी एक जुड़वा बेहन पिआ भी है। तारा ने क्लासिकल बैले, मॉर्डन डांस और लैटिन अमेरिकन डांस सीखा है। तारा ने स्कूल ऑफ क्लासिकल बैले एंड वेस्टर्न डांस और रॉयल अकादमी ऑफ डांस, यूके और इंपीरियल सोसाइटी फॉर टीचर्स ऑफ डांस, यूके से ये डांस सीखें हैं। इतना ही नहीं वह एक प्रोफेशनल ओपेरा सिंगर भी हैं। वह जब 7 बरस की थीं तभी से सिंगिंग सीख रही हैं। 

 

फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ जल्द ही रिलीज होने वाली है और इसके बाद तारा 2019 में ही रिलीज होने वाली फिल्म मरजावां में भी नजर आएंगी तारा सुतारिया इस फिल्म में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखेंगी। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।