क्या है हनुमान जी की गदा का नाम?

शास्त्रों में बताया गया है कि हनुमान जी के प्रमुख शस्त्रों में से एक गदा है जिसके माध्यम से उन्होंने कई राक्षसों का वध किया था। हनुमान जी को यह गदा कुबेर देव से मिली थी और साथ ही, मिला एक वरदान भी। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि कुबेर देव द्वारा हनुमान जी को दी गई इस गदा का संबंध भगवान विष्णु से है। ऐसे में आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से कि आखिर क्या है हनुमान जी की गदा का नाम और क्या है इस गदा का भगवान विष्णु से संबंध।
हनुमान जी की गदा का क्या नाम है?

हनुमान जी को कुबेर देव ने यह गदा उनके बाल्यकाल में दी थी। इस गदा का कौमोदकी है। 'कौमोदकी' का अर्थ होता है मन को मोह लेने वाली।
इस गदा को हनुमान जी को देते समय कुबेर देव ने यह वरदान दिया था कि इस गदा से युद्ध करने पर हनुमान जी को सदैव विजय की प्राप्ति होगी।
शास्त्रों में बताया गया है कि जब हनुमान जी को उनकी सारी शक्तियां भूलने का श्राप मिला था, तब भी सिर्फ यह गदा ही थी उनके पास रही थी।
यह भी पढ़ें: Mangal Saal 2025: इस साल मंगल की शुभता पाने के लिए हनुमान जी को चढ़ाएं ये एक चीज
हनुमान जी की गदा का क्या है भगवन विष्णु से संबंध?

शास्त्रों में यह बताया गया है कि जिस प्रकार भगवान विष्णु के हर अवतार में भगेवान शिव ने किसी न किसी रूप में उनकी सहायता की है।
ठीक उसी प्रकार जब भगवान शिव हनुमान जी के रूप में अवतरित हुए थे, तब भगवान विष्णु ने अपनी गदा का एक अंश कुबेर देव को दिया था।
असल में 'कौमोदकी गदा' भगवान विष्णु की है और उसी का एक प्रतीकात्मक रूप कुबेर देव ने अपने महल में हनुमान जी को प्रदान किया था।
क्या है हनुमान जी की गदा का रहस्य?

हनुमान जी की गदा 'कौमोदकी' कोई सामान्य गदा नहीं है। शास्त्रों में बताया गया है कि हनुमान जी की गदा का वजन हजार किलोग्राम से ज़्यादा है।
हनुमान जी गदा को हमेशा अपने बाएं हाथ में स्थित रखते थे इसी कारण से शास्त्रों में उनका वर्णन 'वामहस्तगदायुक्तम्' के नाम से भी किया गया है।
ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी की गदा सोने की थी लेकिन वह स्वर्ण इतना चमत्कारी था कि लंका दहन के दौरान अग्नि में भी नहीं पिघला।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।