Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:50 AM IST

बाल-बाल बचे 150 मुसाफिर... फ्लाइट में आई खराबी से मचा हड़कंप, आखिर क्यों इंजन में आ जाती है रुकावट?

दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट में टेकऑफ के तुरंत बाद इंजन फेल हो गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पायलट की सूझबूझ से 150 यात्रियों को लेकर विमान सुरक्षित दिल्ली लौट आया। 
Updated:- 2026-02-24, 15:02 IST
spicejet flight

दिल्ली एयरपोर्ट से फिर एक खबर सामने आई। बता दें, मंगलवार को एक बड़ी दुर्घटना होते होते बची, जब दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट टेक ऑफ के तुरंत बाद वापस लौटती दिखी। तकरीबन 150 यात्री इस फ्लाइट में सवार थे, लेकिन अच्छी बात यह है कि किसी को कोई खरोंच या चोट नहीं आई। ऐसे में इस बात से यह पता चलता है कि एयरलाइंस सुरक्षा और टेक्निकल इमरजेंसी को लेकर बड़ा कदम उठाना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, इस फ्लाइट का टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद ही इंजन नंबर दो फेल हो गया। ऐसे में पायलट ने अपनी सूझबूझ से एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया और सुरक्षित तरीके से लैंडिंग करवाई। ऐसे में तभी से लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर फ्लाइट में इंजन के फेल होने के पीछे कौन-कौन से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन कारणों के चलते इंजन फेल हो जाता है। पढ़ते हैं आगे...

बर्ड हिट

विमान के इंजन फेल होने का सबसे आम कारण 'बर्ड हिट' है। टेकऑफ या लैंडिंग के दौरान जब कोई पक्षी इंजन के अंदर खिंच जाता है, तो वह इंजन के ब्लेड्स को बुरी तरह खराब कर देता है। इससे इंजन में आग लग सकती है या वह तुरंत काम करना बंद कर सकता है।

New Project (17)

मैकेनिकल फेलियर

फ्लाइट का इंजन हजारों पुर्जों से मिलकर बना होता है। ऐसे में लंबे समय तक इस्तेमाल या किसी पुर्जे में छोटी सी दरार भी बड़े फेलियर का कारण बन सकती है। अगर इंजन का कोई ब्लेड टूट जाए या कंप्रेसर में खराबी आ जाए, तो इंजन फेल हो जाता है।

इसे भी पढ़ें - 33 बच्चों के साथ 10 साल तक दरिंदगी...जब सामने आया दंपत्ति का सच तो सीधा मिली फांसी, पॉक्सो कोर्ट का ये फैसला सभी के लिए है मिसाल

फ्यूल सिस्टम में समस्या

इंजन को चलाने के लिए ईंधन का फुल रहना जरूरी है। यदि ईंधन पंप जाम हो जाए या पाइपलाइन में कोई रुकावट आ जाए, तो इंजन को ठीक से तेल नहीं मिलता। कई बार मिलावटी  ईंधन के कारण भी इंजन बीच हवा में बंद हो सकता है।

बाहरी वस्तु से नुकसान

रनवे पर पड़ा कोई छोटा सा पत्थर, नट-बोल्ट या कचरा भी अगर इंजन के अंदर चला जाए, तो वह अंदरूनी हिस्सों को खराब कर सकता है। इसे 'फॉरेन ऑब्जेक्ट डैमेज' (FOD) कहा जाता है। यही कारण है कि रनवे की सफाई का खास ध्यान रखा जाता है।

खराब रखरखाव

विमानों की रोज सर्विसिंग और उन्हें चेक करने की जरूरत होती है। यदि एयरलाइन कंपनी मेंटेनेंस में लापरवाही बरतती है या पुराने पुर्जों को समय पर नहीं बदलती, तो इंजन में अचानक खराबी आने का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें -आपके सामान्य से डेबिट कार्ड पर मिलता है ₹1 लाख से ₹10 लाख तक का बीमा, जानें क्या हैं शर्तें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।