Solar Panel लगवा लिया? जरूर करें ये 4 काम, नहीं तो ठप हो जाएगी बिजली

आज शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक लोग हर कोई सोलर पैनल लगवाने की सोच रहा है। आपको खेतो में भी सोलर पैनल लगे हुए देखने को मिल जाएंगे। यह सूरज की रोशनी से बिजली बनाता है, इससे आपको बिजली बिल नहीं भरना पड़ता।
Updated:- 2026-05-27, 14:45 IST
image

सोलर पैनल आजकल कई घरों की छत पर आपको देखने को मिल जाएगा। एक बार निवेश करने के बाद आपको लंबे समय तक इसका फायदा होता है। इसलिए, अक्सर लोग सोलर पैनल लगवाने के बाद बेफिक्र हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि अब बिजली का खर्च बचेगा और वह जितनी चाहे, उनती बिजली यूज कर सकते हैं। अगर आप भी ऐसा सोच रही हैं, तो पहले इसे सही से यूज करने का तरीका जान लें। इससे आप बिजली भी बचा पाएंगी और यह खराब भी नहीं होगा।

सोलर पैनल लगवाने के बाद न भूलें ये काम

पैनल की सफाई- अक्सर लोग सोचते हैं कि पैनल लगवाने के बाद उनका सारा काम खत्म हो गया है, लेकिन ऐसा नहीं है। सोलर पैनल पर धूल, मिट्टी, और गंदगी जम जाती है, ऐसे में अगर इसे साफ न किया जाए, तो सूरज की रोशनी का असर सोलर पर सीधा नहीं पड़ता। इससे बिजली सही से नहीं बन पाती और उत्पादन भी कम होता है। इसलिए हर दिन सुबह आप इसकी सफाई करें, ताकि यह अच्छे से काम कर सके।

Solar panel maintenance

इन्वर्टर चेक करें

सोलर पैनल लगवाने के बाद इन्वर्टर का यूज खत्म नहीं होता। इन्वर्टर चार्ज सही से हो रहा है या नहीं इसमें कोई दिक्कत तो नहीं आ रही, इसके लिए हर महीने आपको इंडिकेटर चेक करते रहना चाहिए। अगर इन्वर्टर तक बिजली सही से नहीं जाएगी, तो एक दिन अचानक से बिजली ठप हो जाएगी और पूरी रात आपको परेशान रहना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें- घर की छत पर लगवा सकती हैं Solar Panel,बस पूरे होने चाहिए ये डॉक्यूमेंट्स; 2-3 हफ्ते में मिलेगा कनेक्शन

जगह का ध्यान रखें

सोलर पैनल कहां लगवाया है और वहां छांव से पौदे की टहनियां तो नहीं आ रही, इसका भी ध्यान रखना चाहिए। आपको समय-समय पर आसपास की छाया का ध्यान देना चाहिए। अगर सोलर पैनल पर धूप नहीं पड़ेगी, तो यह उत्पादन सही से नहीं कर पाएगा। इसे ऐसी जगह लगवाएं, जहां सीधी धूप पड़े।

इसे भी पढ़ें- सरकार की नई स्कीम, सोलर पैनल लगाएं और मुफ्त में बिजली पाएं

Optimizing solar panel efficiency

बिजली का सही यूज

सोलर पैनल लगा दिया है, तो इसका अर्थ यह नहीं है कि आप कितनी भी बिजली यूज कर सकते हैं। सोलर सिस्टम की जितना बड़ा होगा, उतनी ही यह बिजली दे पाएगा। अगर बहुत छोटा लगवाया है, तो आप केवल एक कमरे की लाइट और पंखें ही चला सकते हैं। इसपर ओवरलोडिंग न करें, नहीं तो इन्वर्टर आवाज करने लगेगा और बिजली ठप हो जाएगी।

इसके अलावा आपको समय-समय पर प्रोफेशनल सर्विस, ढीले वायर और कनेक्शन पर भी ध्यान देते रहना चाहिए। इससे सालों तक सोलर पैनल अच्छे से काम करता रहेगा और दिक्कत नहीं आएगी।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।