Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:43 AM IST

2BHK फ्लैट को दें स्टाइलिश लुक, Small वॉल फ्लोटिंग शेल्फ से करें घर की सजावट

Small Flat Big Look: छोटे 2बीएचके फ्लैट को ऑर्गेनाइज्‍ड और खूबसूरत बनाने के लिए आप भी वॉल फ्लोटिंग शेल्‍फ लगा सकती हैं। चलिए हम आपको उनकी कुछ डिजाइंस दिखाते हैं और बताते हैं कि कौने सी शेल्‍फ किस काम आ सकती है। 
Updated:- 2026-04-14, 19:37 IST
small wall floating shelf

Wall Floating Shelf Designs: अपने घर को सजाना संवारना तो सभी को पसंद होता है, फिर घर चाहे छोटा हो या बड़ा हो। खासतौर पर 2बीएचके फ्लैट्स आज भी लोगों की फर्स्‍ट च्‍वॉइस हैं, मगर इन फ्लैट्स को जब साजने की बात आती है, तब फोकस केवल सजावट नहीं होती है बल्कि उसके साथ-साथ घर कैसे ऑर्गेनाइज लगे इस बात पर भी ध्‍यान देना होता है। ऐसे में वॉल फ्लोटिंग शेल्‍फ बहुत अच्‍छा ऑप्‍शन हो सकती हैं। आपको इसमें ढेरों डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। ये शेल्‍फ्स न केवल आपके घर की सजावट में चार-चांद लगाती हैं बल्कि इनकी मदद से आपको अपने सामान को ऑर्गेनाइज करने में भी मदद मिलती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही फ्लोटिंग शेल्‍फ के डिजाइंस दिखाएंगे, जो कम जगह लेकर आपका घर संवार देंगे।

मिननिमलिस्‍ट वुड फ्लोटिंग शेल्‍फ

अपने नाम की ही तरह यह बहुत ही छोटे वुडन फ्लोटिंग शेल्‍फ होते हैं। इन्‍हें आप मेन डोर एंट्रेंस या फिर लिविंग रूम में लगा सकती हैं। इस तरह के फ्लोटिंग शेल्‍फ में ज्‍यादा भारी सामान नहीं रखा जा सकता है, मगर छोटे सजावटी सामान इनमें रखने पर यह बहुत ज्‍यादा खूबसूरत नजर आते हैं। इसमें आपको सिंगल, डबल और ट्रिपल शेल्‍फ मिलेंगे, जो आप अपनी वॉल पर इंस्‍ट्रॉल करा सकती हैं।

small shelf

फ्रेम फ्लोटिंग शेल्‍फ

इस तरह के फ्लोटिंग शेल्‍फ में आपको कई डिजाइंस मिल जाएंगी। आप अपने रूम के साइज के हिसाब से इनका चुनाव कर सकती हैं। वैसे तो फ्रेम फ्लोटिंग शेल्‍फ में आप छोटे से लेकर बड़ा सामान सभी कुछ रख सकती हैं, मगर आपको सामान के हिसाब से बड़े और छोटे फ्रेम वाले फ्लोटिंग शेल्‍फ खरीदने चाहिए। इस तरह के शेल्‍फ में आप किताबें, पेंटिंग्स, फ्रेम्‍स आदि सभी कुछ रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Small Kitchen के लिए बेस्‍ट हैं ये कैबिनेट डिजाइंस, कभी भी फैली हुई नहीं दिखेगी आपकी रसोई

2bhk flat ko kaise sajaye

अंडरलिट पैनल के साथ फ्लेटिंग शेल्‍फ

अगर आप अपने बेडरूम के लिए कोई ऐसे फ्लोटिंग शेल्‍फ की तलाश कर रही हैं, जो बहुत ज्‍यादा कॉम्‍पैक्‍ट हों और दिखने में बहुत सुंदर भी लगें। खासतौर पर जो महिलाएं अपने बेडरूम में छोटा सा बुक कॉर्नर बनाने की सोच रही हैं, वे अंडरलिट पैनल फ्लोटिंग शेल्‍फ चुन सकती हैं। इसमें हर पैनल के नीचे एक लाइट लगी होती है। जिससे वॉल का पूरा लुक ही बदल जाता है।

wall floating shelf design ideas

स्‍मार्ट स्‍टोरेज फ्लोटिंग शेल्‍फ

स्‍मार्ट स्‍टोरेज फ्लोटिंग शेल्‍फ भी बहुत ट्रेंड में है। यह पैनल और स्‍टोरेज स्‍पेस के साथ आते हैं। इसमें भी आप सिंगल, डबल या फिर ट्रिपल स्‍टोरेज वॉल पर लगवा सकती हैं। यह शेल्‍फ ड्रेसिंग एरिया के लिए अच्‍छे होते हैं। आप टॉप पर एक सुंदर सा मिरर और नीचे यह फ्लोटिंग शेल्‍फ लगवा सकती हैं। इससे युटिलिटी और इंटीरियर दोनों का ख्‍याल रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Open Kitchen में ये कैबिनेट डिजाइन कर रहे हैं सबसे ज्यादा ट्रेंड, लग्जरी अपार्टमेंट जैसा दिखेगा घर

small wall floating shelf

बॉक्‍स फ्लोटिंग शेल्‍फ

बॉक्‍स फ्लोटिंग शेल्‍फ में भी आपको ढेरों डिजाइंस मिल सकती हैं। इस तरह की शेल्‍फ आप लिविंग रूप, डायनिंग रूम या फिर बेडरूम में भी लगवा सकती हैं। इस तरह की शेल्‍फ में आपको छोटे और बड़े फ्रेम वाले डिजाइंस मिल जाएंगे। इस तरह की शेल्‍फ में आप सजावटी सामान के साथ-साथ कुछ जरूरी चीजें भी रख सकती हैं, खासतौर पर क्रॉकरीज इस तरह की शेल्‍फ में रखना एक अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है।

chhote ghar ke decor ideas

तो फिर देर किसी बात की अपने 2बीएचके फ्लैट को खूबसूरत अंदाज देने के लिए आज ही ऑर्डर करें वॉल फ्लोटिंग शेल्‍फ और बनाए अपने घर को ऑर्गेनाइज्‍ड। यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।