Sun Oct 4, 2026 | Updated 06:11 PM IST

अकेले कैफे जाने में लगती है झिझक? बिना ऑकवर्ड फील किए खुद के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के 4 'स्मार्ट' हैक्स

अकेले कैफे जाने में होने वाली झिझक को दूर करने के लिए आप इस लेख में बताए गए तरीकों को आजमा सकती हैं। नीचे लेख में जानें आप बिना असहज महसूस किए खुद के साथ क्वालिटी टाइम कैसे बीता सकती हैं?
Updated:- 2026-10-04, 16:04 IST
tips for comfortable solo dining

अक्सर ऐसा होता है कि हम अकेले कैफे जाना तो चाहते हैं, लेकिन लोगों के बीच खुद को पाकर एक अजीब सी झिझक या घबराहट महसूस होने लगती है। मन में यह ख्याल आता है कि सब लोग हमें ही देख रहे होंगे या हमारे अकेले होने का मजाक बना रहे होंगे। जबकि सच्चाई यह है कि कोई किसी पर ध्यान नहीं देता, सब अपनी दुनिया में मस्त रहते हैं। खुद के साथ वक्त बिताना यानी 'मी टाइम' निकालना मानसिक सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

आज के इस लेख में हम आपको खुद के द्वारा आजमाएगी 4 हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना किसी झिझक के अकेले कैफे का लुत्फ उठा सकती हैं।

अकेले खुद के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के 4 'स्मार्ट' हैक्स

अगर आपको अकेले कहीं जाने में अजीब या असहजता महसूस होता है, तो आप नीचे बताए तरीके को आजमा सकती हैं। इसकी खासियत यह है कि आप किसी भी परेशानी के खुद के साथ क्वालिटी टाइम बीता सकती हैं।

Main---2025-07-30T173949.912-1753877401441

1. अपना पसंदीदा सामान साथ रखें

अकेले बैठने पर कई बार हमें समझ नहीं आता कि हम क्या करें, जिससे हम असहज महसूस करने लगते हैं। इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने साथ कुछ ऐसी चीजें रखें जो आपका ध्यान भटका सकें और आपको व्यस्त रखें।

  • अपनी मनपसंद किताब साथ ले जाएं। पढ़ते वक्त आपका ध्यान पूरी तरह कहानी या विषय पर होगा और आसपास कौन बैठा है, इससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
  • कानों में इयरफोन लगाकर अपना पसंदीदा गाना या पॉडकास्ट सुनें। यह आपको एक अलग ही सुकून भरी दुनिया में ले जाएगा।
  • अगर आपको लिखने का शौक है, तो अपने विचार या कविताएं डायरी में उतार सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- सोलो ट्रिप पर बिना किसी की मदद के खुद की शानदार फोटोज कैसे क्लिक करें? 3 हैक्स आएंगे काम

2. कोने या खिड़की वाली सीट चुनें (चूज द राइट स्पॉट)

कैफे में बैठने की जगह चुनना बहुत मायने रखता है। यदि आप बीच हॉल या काउंटर के पास बैठेंगे, तो लोगों की आवाजाही से आपको थोड़ी असहजता हो सकती है। ऐसे में सही जगह का चुनाव करना सही होगा। जानें कैसे-

main---2026-04-22T152324.365-1776851617180

Image Credit-magnific

  • खिड़की के पास बैठकर बाहर की दुनिया और लोगों को देखना एक बेहतरीन अनुभव होता है। यह आपको बोर नहीं होने देगा।
  • कैफे के किसी कोने या दीवार के पास की टेबल चुनें, जहां से पूरा कैफे नजर आए लेकिन कोई आपको सीधे डिस्टर्ब न कर सके।
  • बहुत बड़ी टेबल पर अकेले बैठने से अजीब लग सकता है, इसलिए हमेशा सिंगल या छोटी टेबल को प्राथमिकता दें।

3. पहले से मेनू देखकर जाएं और खुद को ट्रीट दें 

कई बार वेटर के सामने खड़े होकर या मेनू कार्ड देखकर ऑर्डर सोचने में घबराहट होती है। इस हिचकिचाहट को दूर करने का एक स्मार्ट तरीका यह है कि आप घर से ही सोच कर जाएं कि आपको क्या खाना या पीना है। नीचे जानें ऑर्डर करने के सही टिप्स।

latte-with-art_inside_2

Image Credit-shutterstock

  • कैफे जाने से पहले वहां का ऑनलाइन मेनू देखकर अपनी पसंद की कॉफी, पेस्ट्री या स्नैक्स पहले ही तय कर लें।
  • वेटर से बात करते समय हिचकिचाएं नहीं। मुस्कुराकर अपना ऑर्डर दें, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • यह समय सिर्फ आपके लिए है, इसलिए अपनी मनपसंद चीजें ऑर्डर करें और बिना किसी जल्दी के हर बाइट का आनंद लें।

4. खुद को समझाएं कि यह सामान्य है

सबसे बड़ा डर हमारे अपने दिमाग का ही होता है कि लोग क्या कहेंगे। यह समझना बेहद जरूरी है कि अकेले कैफे जाना आजकल एक बहुत ही आम और कूल ट्रेंड बन चुका है।

  • यकीन मानिए, कैफे में बैठा हर इंसान अपने दोस्तों में या अपने फोन में व्यस्त है। किसी के पास इतना वक्त नहीं है कि वह सोचे कि आप अकेले क्यों आए हैं।
  • अकेले समय बिताना अकेलापन नहीं बल्कि खुद के साथ दोस्ती करना है। यह आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।
  • हो सकता है पहली बार थोड़ा अजीब लगे, लेकिन दूसरी या तीसरी बार में यह आपके लिए सबसे आरामदायक अनुभव बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें- सिंगल वुमन हैं और ढूंढ रही हैं किराए का मकान? ब्रोकर्स के झांसे में आने के बजाय क्लियर कर लें ये 5 बातें

इस लेख में बताई गई बातें मेरे द्वारा अपनाई गई हैं। इसकी मदद से मैं पहली बार अकेले कॉफी पीने और खुद के साथ समय बिताने अकेले जा पाई थी। अगर आपको अकेले बाहर जाने में डर या असहजता महसूस होती है, तो इन तरीकों को आजमा सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-ai

FAQ
अकेले कैफे में बैठने पर ऑकवर्ड या असहज लगने से कैसे बचें?
कैफे में अकेले बैठते समय अपने साथ कोई पसंदीदा किताब, जर्नलिंग डायरी या हेडफोन्स लेकर जाएं।
क्या सोलो कैफे डेट पर हर समय फोन में लगे रहना सही है?
फोन में व्यस्त रहने के बजाय अपनी कॉफी को एंजॉय करें, लोग-देखें और खुद के विचारों के साथ समय बिताएं।
सोलो कैफे डेट के लिए किस तरह का कैफे चुनना चाहिए?
पहली सोलो डेट के लिए ऐसा कोजी कैफे चुनें जहां कॉर्नर सीट्स, बालकनी व्यू या सोलो-सीटिंग का अच्छा अरेंजमेंट हो।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।