Easy Rangoli Design for Holi 2024: होली पर रंगों से सजाएं घर का आंगन,यहां देखें सिंपल रंगोली डिजाइन

Holi Festival Simple And Special Rangoli: होली का त्योहार आने में मात्र कुछ ही दिन शेष है। देशभर में होली का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा। अभी से लोग होली को सेलिब्रेट करने के लिए तैयारियां शुरु कर दी हैं। इस मौके को और भी खास बनाने के लिए आप घर के आंगन में रंगोली डिजाइन बना सकती हैं।

Rangoli Designs For Home On Holi: किसी खास दिन या शुभ मौके को सेलिब्रेट करने के लिए लोग घर के आंगन और दरवाजे पर रंग-बिरंगी रंगोली बनाना पसंद करते हैं। हिंदू धर्म में रंगोली का खास महत्व है। रंगोली डिजाइन के डिजाइन इंटरनेट पर आसानी से देखने को मिल जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में सिंपल और आसान रंग-बिरंगी डिजाइन के बारे में बताने जा रहे है,जिसे आप केवल 20 मिनट में बना सकती हैं।
फेविकोल की बोतल से बनाएं रंगोली ((Rangoli Design Using Fevicol Bottle)
फेविकोल बोतल की मदद से आप अनगिनत रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए आप रंगोली के बॉर्डर के डिजाइन को बनाने के लिए इस्तेमाल करें। आप मनचाहे आकार के बॉर्डर बनाने के लिए इसका यूज कर सकती हैं। वहीं चौकोर या गोलाई में बने इस तरह के डिजाइन के अंदर हैप्पी होली या बच्चे को हाथों की छाप बना सकती हैं।

रंग की बाल्टी और पिचकारी वाली बनाएं रंगोली (Holi Festival Special Rangoli Design)
होली के पर्व पर आप घर के आंगन में पिचकारी और रंग भरी हुई बाल्टी की डिजाइन बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप अपने मनपसंद रंगों का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इसे मनचाहे आकार वाले बॉर्डर के अंदर हैप्पी होली व कोट्स लिख सकती हैं। होली के त्योहार पर पिचकारी और रंग की बाल्टी वाली रंगोली हर किसी को पसंद आएगी।

इसे भी पढ़ें-10 मिनट में बन जाएंगे त्रिशूल के ये रंगोली डिजाइन, बस फॉलों करें ये टिप्स
मोर पंख वाली रंगोली (Peacock Rangoli Designs )
होली के मौके पर आप मोर पंख वाली रंगोली बना सकती हैं। इस डिजाइन को आप फेविकोल की बोतल और टूथपिक की मदद से बना सकती हैं। मोर पंख को बॉर्डर पर बनाते हुए गोल आकार दें। इसके बाद रंगोली के अंदर वाले हिस्से में रंग भरकर उसके अंदर हैप्पी होली, होली है जैसे कोट लिख सकती हैं।

बॉर्डर पर बनाएं ये रंगोली (Corners Rangoli Designs For Home)
अगर आप दीवारों के आस-पास के कार्नर के लिए रंगोली डिजाइन बनाने का सोच रही हैं तो इस तरह से सेमी-सर्किल, स्ट्रेट शेप में रंगोली के डिजाइन को बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली को बनाने के लिए आप टूथपिक, माचिस की तिली का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप इस डिजाइन को गेट के दोनों ओर बना सकती हैं।

मटका रंगोली डिजाइन (Matka Rangoli Design)
होली के मौके पर आप मटका रंगोली बना सकती हैं। इस रंगोली को आप मुख्य द्वार पर बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप चौकोर व गोल बॉर्डर बना सकती हैं। इस रंगोली को बनाने के लिए आप कांटे वाले चम्मच का इस्तेमाल कर सकती हैं।

थाली पर बनाएं रंगोली (Thali Rangoli Design)
अगर आप होली पर आसान और सिंपल रंगोली डिजाइन बनाना चाहती है, तो यह रंगोली बेस्ट है। इसे डिजाइन को आप स्टील और तांबे दोनों थाली में बना सकती हैं। थाली को फर्श पर रखने के बाद फेविकोल की बोतल की मदद से किनारे पर बॉर्डर बनाएं। आप चाहे तो बॉर्डर बनाने के बाद बीच के खाली जगह को रंग से भर सकती हैं।

अगर आपके पास रंगों की कमी है तो आप इसके बीच केवल हैप्पी होली व होली है लिख सकती हैं। रंगोली बनाते समय ध्यान रखें कि इसे हिलाए नहीं, अगर आपने हिलाया तो यह खराब हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- Easy Rangoli Designs: अंगूठी की मदद से आसानी से बन जाएंगे रंगोली के ये नए डिजाइन, देखकर मन हो जाएगा प्रसन्न
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Instagram ragoli nation,sneh art
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।