Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:58 AM IST

Shahrukh Khan First Serial: पहले सीरियल में शाहरुख खान को मिला था अजीब काम, जानें कैसी बदली किस्मत

शाहरुख खान का पहला सीरियल 'फौजी' जबरदस्त हिट रहा, चलिए जानतें हैं इनसे जुड़े कुछ खास बातें।  
Updated:- 2022-09-29, 15:30 IST
image

शाहरुख खान करीबन 34 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे है। आज अभिनेता ने अपने दम पर करोड़ो की फैन फोलोइंग बनाई है लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं शाहरुख खान ने एक जमाने में सीरियल में भी काम किया था। शाहरुख खान का पहला सीरियल था 'फौजी'। बता दें कि इस सीरियल में अपनी बहतरीन एक्टिंग से सभी के दिल पर राज करने लगे थे एक्टर।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

 

कौओं को गिनने का रोल मिला था

उन्हें इस सीरियल में कोई बड़ी भूमिका नहीं मिली थी। उन्हें सीरियल में पेड़ पर कौओं को गिनने का रोल मिला था। जब उन्हें यह रोल मिला तब वह इस बात को सोचकर घबड़ा गए थे कि वह अपने परिवार को क्या कहेंगे। कहते हैं न समय कभी भी किसी का भी दिन बदल सकता है ऐसे ही शाहरुख खान का भी कुछ ही महिनों में समय बदल गया।

इसे भी पढ़ें: Throwback: शाहरुख खान ने मां के आखिरी वक्त में उनसे कही थी ये बात, इमोशनल होकर सुनाई थी कहानी

कैसे मिला था 'फौजी' में काम करने का मौका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by KingKhan_SRK (@am_srkian)

 एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि- कर्नल राज कपूर अगर नहीं होते तो शायद मैं कभी भी फिल्मों में नहीं आता। वह आगे कहते है कि उन दिनों मेरे पिता का निर्धन हो गया था, जिसके बाद मेरी मां नए घर की तलाश में थी। ऐसे में जब कर्नल को पता चला की मुझे एक्टिंग का शोक है तो उन्होनें कहा कि- 'उनके ससुर राज कपूर इन दिनों किसी सीरियल को डायरेक्ट कर रहे हैं, तो आप अपने बेटे को वहां भेज दो। जिसके बाद इस सीरियल में काम करने का मोका मिला था शाहरुख को।

इसे भी पढ़ें: Happy Birthday Shahrukh Khan: किंग खान से जुड़े 10 सबसे कठिन सवाल

पूरे सीरियल में कौआ गिनने थे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonal Dabral (@agracadabra)

 शाहरुख खान को फौजी सीरियल में कर्नल ने पेड़ों पर कौओं को गिनने का ऑर्डर दिना था। उन्हें भागकर जाना था और कहना था- वहां चार कौवे हैं। पूरे सीरियल में शाहरुख का एक ही रोल था। शाहरुख को अपना ये रोल बिल्कुल भी पंसद नहीं आया था।

अचानक मिला था लीड रोल

शाहरुख खान ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि- 'कर्नल के बेटे लीड रोल और कैमरा वर्क एकसाथ एक ही समय में हैंडल नहीं कर पा रहे थे इसलिए उन्हें लीड रोल अभिमन्यु राय का ऑफर दिया गया था'। 

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आप इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।