herzindagi

Sawan Month 2021: जानें कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना, राशि के अनुसार कैसे करें शिव पूजन

हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व है। श्रावण मास को मनोकामनाओं को पूरा करने का महीना भी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार भोलेनाथ को सावन का महीना अति प्रिय है और जो भी भक्त सावन के महीने में पूरे विधि-विधान से गौरी और शंकर की पूजा करते हैं, उन पर भोलेनाथ की विशेष कृपा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत ही फलदायी होता है, इसलिए सावन में लोग रुद्राभिषेक भी करते हैं। आइए जानी मानी ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कि इस साल यानी साल 2021 में कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना और राशियों के अनुसार इस महीने में कैसे शिव पूजन करना फलदायी होगा।
साल 2021 में कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना
हिंदी पंचांग के अनुसार, आषाढ़ के महीने के बाद सावन का महीना आता है। सावन के महीने को श्रावण मास भी कहा जाता है और इसका विशेष महत्त्व है। इस साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि यानी गुरु पूर्णिमा 24 जुलाई, शनिवार को है और इसके अगले दिन यानी 25 जुलाई, रविवार के दिन से सावन के शुभ महीने का आरंभ हो जाएगा।
सावन माह के सोमवार की तिथियां

पहला सावन सोमवार-26 जुलाई 2021

दूसरा सावन सोमवार- 2 अगस्त 2021

तीसरा सावन सोमवार- 9 अगस्त 2021

चौथा सावन सोमवार- 16 अगस्त 2021

Samvida Tiwari

Editorial

Updated:- 22 Jul 2021, 13:07 IST

मेष राशि

Create Image : pixabay

डॉ आरती दहिया बताती हैं कि, मेष राशि वाले जातक शिव परिवार को यदि सावन माह में पंचामृत अर्पण करेंगे तो उनको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। इस राशि के लोगों को शिव पूजन के दौरान शुद्ध तन और मन से पंचामृत तैयार करके शिव जी को अर्पित करते हुए सभी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करनी चाहिए।

मकर राशि

Create Image :

मकर राशि वाले जातक यदि जल में काले तिल मिलाकर और सरसों के तेल से शिव परिवार का अभिषेक करेंगे तो ज़िंदगी के हर मार्ग पर प्रगति की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि

Create Image :

कुंभ राशि वाले जातक यदि गंगाजल में गुलाब जल मिलाकर नीले फूलों से शिव परिवार की पूजा करेंगे तो उनके समस्त कष्ट दूर होंगे साथ ही, उन्हें सर्व सिद्धि की प्राप्ति भी होगी।

मीन राशि

Create Image :

मीन राशि वाले जातक यदि संतरे या मोसम्बी का रस और बेसन की मिठाई शिव परिवार पर चढ़ाएंगे तो हर क्षेत्र में अत्यधिक लाभ की प्राप्ति होगी ।

इस प्रकार सावन के महीने में विभिन्न राशि के लोगों के लिए शिव पूजन विशेष फलदायी होगा और उपयुक्त तरीकों से शिव पूजन करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

वृषभ राशि

Create Image : Pixabay

वृषभ राशि वाले लोगों को कुछ ख़ास तरीके से पूजन करना चाहिए। इस राशि के जातक यदि सावन के महीने में दही और सफ़ेद सुगंधित पुष्पों से शिव परिवार की पूजा करेंगे तो उनके जीवन में अपार समृद्धि बनी रहेगी।

मिथुन राशि

Create Image :

मिथुन राशि वाले जातक लौकी के रस और बेलपत्र से यदि शिव परिवार का अभिषेक करेंगे तो उनके जीवन में अपार समृद्धि दस्तक देगी और सभी मनोकामनाओं को पूर्ति भी होगी।

कर्क राशि

Create Image :

कर्क राशि वाले जातक यदि सावन के महीने में भांग को दूध में घोंट कर शिव परिवार का अभिषेक करें और चावल रहित खीर का भोग लगाएं तो ये उनके लिए असीम लाभकारी सिद्ध होगा।

सिंह राशि

Create Image :

सिंह राशि वाले जातक यदि दूध में मिश्री,गन्ने का रस और केसर मिलाकर शिव परिवार का अभिषेक करेंगे तो लाभदायक साबित होगा। ऐसा करने से उनकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

कन्या राशि

Create Image :

कन्या राशि वाले जातक यदि गाय के दूध में गाय का घी मिलाकर शिव परिवार का अभिषेक करेंगे तो जीवन में अपार खुशियों का संचालन होगा।

तुला राशि

Create Image :

तुला राशि वाले जातक यदि गाय का दूध और बताशे शिव परिवार पर चढ़ाएंगे तो उनको जीवन के हर सुख की प्राप्ति होगी और धन का आगमन होगा। तुला राशि के लिए सावन का महीना अति उत्तम है और इस उपाय से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।

वृश्चिक राशि

Create Image :

वृश्चिक राशि वाले जातक यदि अनार का रस और बेल पत्र चंदन का लेप लगाकर शिव परिवर पर चढ़ाएंगे तो उन्हें अपने जीवन के हर मार्ग पर असीम कामयाबी हासिल होगी।

धनु राशि

Create Image :

धनु राशि वाले जातक यदि सावन में पूजन के दौरान केसर को गंगा जल में मिलाकर मीठे सीताफल का प्रसाद शिव परिवार को चढ़ाएंगे तो विशेष लाभ की प्राप्ति होगी और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।