Sawan Shayari 2026: रिमझिम सावन की फुहार है, चारों तरफ खुशियों की बहार है...इन खूबसूरत शायरी के साथ अपनों को दें सावन की बधाई

सावन का महीना आते ही मौसम में एक अलग सा सुहावनापन दिखने लगता है। हर तरफ हरियाली और शिव भक्ति का माहौल रहता है। सावन में हर-तरफ शिवभक्त कांवड लेकर पद यात्रा करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक करने जाते हैं। आज से इस शुभ महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को शायरी भेजकर बधाई देते हैं। अगर आप अपनों या दोस्तों को भेजने के लिए खूबसूरत शायरी खोज रही हैं, यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे शुभकामनाएं लेकर आएं हैं।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं (Happy Sawan Greetings)
चारों तरफ छाई है हरियाली और प्यार,
मुबारक हो आपको यह सावन का पावन त्योहार
शिव की भक्ति से महक उठे आपका जीवन सारा,
खुशियों से भरा हो आपके लिए सावन का महीना प्यारा
बादलों की फुहार और भोले का आशीर्वाद मिले,
सावन के इस महीने में आपके सारे सपने खिले
झूमकर बरसे बदरा और नाचे मन का मोर,
आपको सावन की ढेरों बधाइयां चारों ओर
सावन ग्रीटिंग्स (Sawan Greetings 2026)
सावन की ठंडी फुहारों के साथ भोले बाबा का आशीर्वाद मिले,
आपके जीवन का हर एक कोना खुशियों के फूलों से खिले,
भगवान शिव आपकी हर मनोकामना पूरी करें
रिमझिम फुहारों और हरियाली से सजे इस पावन महीने में,
आपके घर-परिवार में सुख-समृद्धि और अपार शांति आए,
आपको और आपके परिवार को सावन की ढेरों बधाइयां
डमरू वाले बाबा की कृपा से जीवन की हर बाधा दूर हो,
सावन का यह महीना आपके लिए बेहद खास और नूर हो,
प्यार और उमंग से भरा आपका हर एक नया दिन बीते
सावन की इन सुहानी हवाओं में भोले का नाम गूंजे,
आपके सारे रुके हुए काम इस शुभ मौसम में सुलझें,
शिव की भक्ति में आपका मन हमेशा सराबोर रहे
सावन शायरी (Sawan Greenery & Rain Shayari)
अंबर पर छाई घटाओं का पहरा है,
शिव की भक्ति में हर दिन सुनहरा है,
रिमझिम फुहारों के संग आई बहार है,
सावन का यह महीना बहुत प्यारा है
धरती पर बिखरी है सुहानी हरियाली,
भोले के चरणों में कटी हर डाली,
जीवन में खुशियों की हो झमाझम बरसात,
मुबारक हो आपको यह सावन की सौगात
सावन की ठंडी हवाओं का असर है,
महाकाल की कृपा से महका हर घर है,
जीवन के रास्ते हों फूलों से गुलजार,
आपके लिए यह सावन लाए अपार प्यार
नाचे मन का मोर गाकर सावन का गीत,
शिव और भक्त की अटूट है यह प्रीत,
बरसे अमृत बनकर बादलों की हर धार,
आपको दिल से मुबारक सावन का त्योहार
सावन स्टेटस (Sawan WhatsApp Status)
भीनी-भीनी खुशबू और बादलों का डेरा है,
शिव के भक्तों के लिए सावन सबसे सुनहरा है
सावन की हर बूंद में भोले का नाम है,
महाकाल की कृपा से ही हर बिगड़ा काम है
प्रकृति की चादर और फुहारों का शृंगार है,
देखो भक्तों देखो सावन का पावन त्योहार है
भोले के चरणों में झुकता सारा संसार है,
हम सबके जीवन में सावन का अपार प्यार है
इन शायरी को भेजकर आप अपनों को बधाई दे सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-Magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।