herzindagi
samantha ruth prabhu viral ad

एडवर्टाइजमेंट के जरिए समांथा रुथ प्रभु ने सोसाइटी और शादी के बारे में कही एक बहुत ज़रूरी बात

सामंथा रुथ प्रभु ने एक नए विज्ञापन में अभिनय किया है। इस विज्ञापन के जरिए अभिनेत्री ने शादी के बारे में ज़रूरी बात कही हैं। चलिए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या कहा है। 
Editorial
Updated:- 2023-04-27, 14:42 IST

सामंथा रुथ प्रभु आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने साल 2017 में एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी। इसके चार साल बाद इन्होंने साल 2021 में तलाक ले लिया था और आगे बढ़ने का फैसला किया था। साथ ही एक स्टेटमेंट जारी कर दिया था। इसके बावजूद भी दोनों से जुड़ी खबरें सुर्खियों में बनी रहती हैं। सामंथा रुथ प्रभु का एक नया एडवर्टाइजमेंट वायरल हो रहा है।

सामंथा का नया एडवर्टाइजमेंट है खास

इस एडवर्टाइजमेंट में वह सोसाइटी और शादी के बारे में बात करते नजर आ रही हैं। इस ऐड को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। पेप्सी के ऐड में सामंथा रुथ प्रभु शादी और सोसाइटी को लेकर काफी कुछ कहते नजर आ रही हैं। वह कहती हैं दुनिया को ना लड़कियों से काफी दिक्कत है। ऐसे में वह इस एडवर्टाइजमेंट के जरिए लोगों को यह संदेश देना चाहती हैं कि शादी समय से नहीं बल्कि मर्जी से होनी चाहिए। इतना ही नहीं इस एडवर्टाइजमेंट में वह लड़कियों को उनके हक के लिए भी कहते दिख रही हैं। ऐसे में उनके इस ऐड को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लेट नाइट काम से लेकर एक्शन फिल्म तक अब लड़कियां सब कुछ कर सकती है। देखे पूरा एडवर्टाइजमेंट

इस विज्ञापन पर फैंस सेलेब्स ने दी अपनी प्रतिक्रिया

View this post on Instagram

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

सामंथा के शाकुंतलम के सह-कलाकार देव मोहन ने विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "वाह"। इतना ही नहीं कई सेलेब्स के साथ उनके फैंस भी उनके इस एडवर्टाइजमेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सामंथा ने इस ऐड के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा है कि- दुनिया आपको खींचेगी नहीं लेकिन आपको उठना होगा बेबी! उनके इस कैप्शन को भी उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें-साउथ की सुपरस्टार: जानिए समांथा रुथ प्रभु से जुड़ी पूरी जानकारी

'शाकुंतलम' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी

हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'शाकुंतलम' रिलीज हुई है। इस फिल्म को भी दर्शकों ने कुछ खास रिस्पांस नहीं दिया था। उनकी ये फिल्म कालिदास द्वारा लिखी एक लोकप्रिय भारतीय क्लासिक नाटक 'अभिज्ञान शाकुन्तलम' पर आधारित है। बता दें कि पैन इंडिया फिल्म 'शाकुंतलम' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है।

इसे जरूर पढ़ें-सामंथा रुथ प्रभु का घर नहीं है किसी महल से कम, देखे इनसाइड फोटोज

सामंथा का वर्कफ्रंट

आपको बता दें कि वह जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ रोमांटिक फिल्म 'खुशी' में नजर वाली हैं। इस फिल्म को लेकर सामंथा ही नहीं, बल्कि उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि देखना यह खास होगा कि यह फिल्म उनके फैंस को पसंद आती है या नहीं।

अगर आपका भी कोई सवाल है, तो उसे आप कमेंट बॉक्स में पूछें। हम अपनी स्टोरीज के जरिए आप तक जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।