सलमान खान के घर जल्द बजेगी शादी की शहनाई, बहू बनकर ये मॉडल लेंगी उनके घर एंट्री

सलमान खान के घर जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है और जो लड़की उनके घर में आने वाली हैं उसके चर्चें अभी से ही होने लगे हैं। जी हां, सलमान खान के घर जल्द ही शहनाई बजे इसका इंतजार उनके फैंस को कब से था लेकिन अभी भी उनके फैंस को थोड़ा इंतजार और करना होगा।
अब आप सोच रही होंगी कि हम आपको थोड़ा इंतजार और करने के लिए क्यों बोल रहे हैं दरअसल सलमान खान के घर शादी की शहनाई जरूर बजने वाली है लेकिन सलमान नहीं बल्कि उनके भाई अरबाज खान जल्द ही शादी कर सकते हैं।
तो चलिए अब आपको बताते हैं कौन है वो जो सलमान खान के घर बहू बनकर एंट्री लेंगी।
Image Courtesy: Giorgia.andriani22/Instagram
शादी को तैयार है अरबाज
अरबाज खान ने शादी करने का फैसला ले लिया है। मीडिया सूत्रों की मानें तो जल्द ही अरबाज अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी से शादी कर सकते हैं। वैसे भी अब इन दोनों के बीच का प्यार किसी से छिपा नहीं है। पिछले कुछ समय से अरबाज और जॉर्जिया किसी ना किसी इवेंट में साथ नजर आ रहे हैं। अब खबर ये है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
Read more: 19 साल पुरानी शादी खत्म कर तलाक के बाद ऐसी जिंदगी जी रही हैं मलाइका
मीडिया खबरों के अनुसार साल 2019 में अरबाज अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी से कोर्ट मैरिज करेंगे। उनके इस रिश्ते को फैमली ने अनुमति दे दी है। पिछले दिनों अर्पिता खान के घर पर हुए गणेश महोत्सव के दौरान अरबाज और जॉर्जिया साथ नजर आए थे।
Image Courtesy: Giorgia.andriani22/Instagram
ऐसा कहा जा रहा है कि हाल ही में अरबाज ने जॉर्जिया के पिता और बहन को भी अपनी फैमली से मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान अरबाज की पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा भी मौजूद थीं। हैरानी वाली बात ये थी कि मलाइका और जॉर्जिया की अच्छी बॉन्डिंग है। ऐसा लग रहा था कि एक ही छत के नीचे होने से दोनों असहज हो जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
मलाइका और जॉर्जिया आपस में बात करती हुई नजर आईं थीं। साथ ही ऐसी भी खबर है कि अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को बॉलीवुड में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने प्रोफेशनल एजेंसी को भी हायर किया है। शायद जल्द ही हमें जॉर्जिया एंड्रियानी बॉलीवुड की फिल्म में देखने को मिलें।
Image Courtesy: Giorgia.andriani22/Instagram
मलाइका से हुए अलग जॉर्जिया का हाथ थामा
अरबाज ने मलाइका अरोड़ा का साथ छोड़ जॉर्जिया एंड्रियानी का हाथ थामा है लेकिन आपको बता दें कि 19 साल पुरानी शादी खत्म कर अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा ऐसी जिंदगी जी रही हैं जिसे देख किसी को भी हैरानी हो। साल 2017 में मलाइका अरबाज से अलग हो गई थीं और उसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी को नया मोड़ दिया। बॉलीवुड के छैया-छैया गाने से जबरदस्त सुर्खियां हासिल करने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अरबाज से तलाक के बाद जिंदगी से निराश नहीं नजर आईं बल्कि उन्होंने अपने दोस्तों और फैमली के संग ट्रिप पर जाना शुरू किया।
जून 2018 में अरबाज खान क्रिकेट में सट्टेबाजी के आरोप में फंसे थे और उन्होंने खुद चौंकाने वाला बयान दिया था। अरबाज ने माना था कि मलाइका के साथ उनका रिश्ता सट्टेबाजी की आदत की वजह से खराब होने लगा था। मलाइका और अरबाज ने 5 साल डेट करने के बाद 1998 में शादी की थी और साल 2016 में दोनों अलग रहने लगे थे। साल 2017 में दोनों के बीच तलाक हो चुका था। मलाइका के साथ उनका 15 साल का बेटा अरहान रहता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।