18 साल बाद पार्वती आपको दिखाएंगी ‘कहानी घर-घर’

18 बाद बाद पार्वती लौट रही है और वो भी आपके फेवरेट सीरियल ‘कहानी घर-घर’ के साथ। 
Updated:- 2018-07-03, 19:53 IST
image

18 बाद बाद पार्वती लौट रही है और वो भी आपके फेवरेट सीरियल ‘कहानी घर-घर’ के साथ। जी हां, साक्षी तंवर के सुपरहिट टीवी शो कहानी घर-घर की को फैंस आज भी नहीं भूले हैं। एक बार ये शो फिर से लौटने वाला है। 

मीडिया सूत्रों के मुताबिक एकता कपूर ‘कसौटी जिंदगी’ के बाद ‘कहानी घर-घर’ की शो को दोबारा लाने वाली हैं। 

फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात ये है कि शो में साक्षी तंवर नजर आएंगी। इस बार साक्षी नए शो की स्टोरी को बताते चलेंगी लेकिन साक्षी को रोल परमानेंट नहीं होगा। एकता कपूर ने इस शो की पूरी तैयारी कर ली है और वो इन दिनों नए शो में नए चेहरों  को लाने की तैयारी में हैं। 

sakshi tanwar kahani ghar ghar ki

यहां आपको बता दें 18 साल पहले कहानी घर-घर की शो पहली बार ऑनएयर किया गया था। ये शो छोटे पर्दे पर सुपरहिट साबित हुआ और 8 साल तक चला। इस शो ने साक्षी तंवर को पहचान दी। इस शो के सभी किरदारों ने फैंस के दिलों में एक खास जगह बना ली। 

एकता कपूर इन दिनों कई पुराने सीरियल्स की सीरिज चला रही हैं। इनमें नागि‍न सीरीज सबसे हिट है। अब कसौटी जिंदगी के बाद कहानी घर-घर की देखने के लिए फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 

sakshi tanwar kahani ghar ghar ki

साक्षी को फिर से एक बार टीवी पर देख फैंस होंगे खुश 

साक्षी को फिर से एक बार टीवी पर देख फैंस काफी खुश होंगे। यहां आपको बता दें कि कुछ साल पहले साक्षी के गुपचुप तरीके से शादी करने की खबरें भी आई थीं लेकिन उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया। उस वक्त उन्होंने कहा कि वो शादी करना चाहती हैं और उन्हें अपने हमसफर का इंतजार है। गौरतलब है कि 12 जनवरी, 1973 को साक्षी का जन्म राजस्थान के अलवर में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता सीबीआई ऑफिसर थे। साक्षी ने बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली का रुख किया, जहां लेडी श्रीराम काॅलेज से उन्होंने अपना ग्रेजूएशन पूरा किया। इसके बाद लाईट, कैमरा और एक्शन की शौकीन साक्षी ने बतौर एंकर दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की और फिर टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।