Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:37 AM IST

साइना नेहवाल इसी साल बन सकती हैं दुल्हन

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। 
Updated:- 2018-09-26, 17:37 IST
image

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। अगर खबरों की मानें तो बैडमिंटन स्टार साइना इसी साल पारुपल्ली कश्यप के साथ शादी कर सकती हैं। मतलब साल 2018 में साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

मीडिया सूत्रों की मानें तो काफी लंबे समय से साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप काफी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ डेट कर रहे थे। 

saina nehwal  wedding

Image Courtesy: Nehwalsaina/Instagram

इस साल बनेंगी साइना दुल्हन 

28 वर्षीय साइना इस साल 16 दिसंबर को पी. कश्यप के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी लेकिन ये शादी बेहद ही निजी समारोह में की जाएगी। शादी के 5 दिन बाद 21 दिसंबर को ग्रेंड पार्टी की जाएगी। कुछ समय पहले भी साइना और पी. कश्यप के अफेयर के चर्चें हुए थे। हालांकि दोनों ने खुलकर कभी अपने इस रिश्ते को कबूला नहीं था। 

Read more: साइना नेहवाल का रोल प्ले करने के लिए श्रद्धा कपूर कर रही हैं खुद को ऐसे तैयार

saina nehwal  wedding

Image Courtesy: Nehwalsaina/Instagram

दोस्ती प्यार में बदल गई 

जब साइना और पी. कश्यप के अफेयर के चर्चें होते थे तो ऐसे में पी. कश्यप कई बार सफाई देते हुए नजर आते थे। साइना और पी. कश्यप हैदराबाद के रहने वाले हैं और पिछले करीब 10 साल से दोनों रिलेशनशिप में हैं। 

साल 2005 में दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब उन्होंने पी.गोपीचंद से ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी। साइना 20 बड़े टाइटल्स को जीतकर जहां भारतीय बैडमिंटन की सुपरस्टार बन चुकी हैं वहीं कश्यप भी काफी अच्छा खेलते हैं। पी. कश्यप की गिनती देश के सर्वश्रेष्ठ पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों में की जाती है। उन्होंने 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था और उसके बाद ऑस्ट्रिया ओपन जैसे कई बड़े टूर्नामेंट वे अपने नाम कर चुके हैं।

saina nehwal  wedding

Image Courtesy: Nehwalsaina/Instagram

32 वर्षीय पी. कश्यप वर्ल्ड रैंकिंग में 57 नंबर पर है। हालांकि कश्यप एक समय में वर्ल्ड रैंकिंग मंे छठे पायदान पर थे लेकिन चोट के कारण उन्हें कुछ दिन आराम करना पड़ा जिस कारण उन्हें रैंकिंग में भी गिरावट देखने को मिली। 

 

यहां आपको बता दें कि साइना नेहवाल के ऊपर बायोपिक भी बनने जा रही हैं और इसमें श्रद्धा कपूर उनका रोल प्ले करेंगी। इस बायोपिक को लेकर श्रद्धा कपूर का कहना है, “अगर किसी रियल लाइफ हीरो की जिंदगी का किरदार करना है कि उसके लिए काफी मेहनत करती पड़ती है ताकि पर्दे पर दर्शक भी पसंद करें। साइना नेहवाल का किरदार करना मेरे लिए आसान काम नहीं है। इसके लिए मैं हर दिन ट्रेनिंग ले रही हूं।“ 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।