Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:03 AM IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का Cannes Film Festival 2019 में दिखा रोमांटिक अंदाज

प्रियंका चोपड़ा इस वक्‍त कान फिल्‍म फेस्टिवल में हैं। बेशक यह उनका डेबयू है मगर, उनके कॉन्फिडेंस में कोई कमी नहीं हैं। फिल्‍म फेस्टिवल में वह अपने पति निक जोनस के साथ गई हैं। 
Updated:- 2019-05-17, 23:56 IST
image

कान फिल्‍म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा का डेब्‍यू शानदार रहा। रेड कार्पेट पर वह बेहद बोल्‍ड अंदाज में नजर आईं। इसके बाद प्रियंका का रेड कार्पेट आफ्टर पार्टी लुक भी कमाल का था। मगर, अब प्रियंका चोपड़ा का जो लुक सामने आ रहा है उसमें वह किसी प्रिंसेस से कम नजर नहीं आ रही हैं। गौरतलब है, इस कान फैस्टिवल में प्रियंका ब्रिटेन की महारानी रहीं प्रिंसेस डायना के फैशनेबल अंदाज को फॉलो कर रही हैं ऐसे में रॉयल अंदाज में उनका नजर आना कोई बड़ी बात नहीं। मगर, प्रियंका खूबसूरत दिखने के साथ-साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में भी नजर आ रही हैं। वह कान फिल्‍म फेस्टिवल के चौथे दिन अपने पति निक जोनस के साथ बेहद रोमंटिक अंदाज में फोटोशूट कराते नजर आईं। 

 

 

 

View this post on Instagram

Day time.. play time. #Cannes2019

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) onMay 17, 2019 at 9:30am PDT

जो तस्‍वीरें सामने आ रही हैं उसमें प्रियंका चोपड़ा ने आईस ब्‍लू कलर का ग्‍लॉसी फैब्रिक वाला गाउन पहना हुआ है और इसके साथ वह व्‍हाइट कलर की हैट पहने नजर आ रही हैं वहीं निक जोन ने व्‍हाइट और ब्‍लैक स्‍ट्राइप्‍स वाली शर्ट पहनी हैं और उपर से व्‍हाइट कोट पहना हुआ है। दोनों ही एक दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहें हैं। दोनों की कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक तस्‍वीर में प्रियंका अपने बिलवेड हसबैंड निक जोनस के हाथों में हाथ डालें खड़ी हैं वहीं दूसरी तस्‍वीर में प्रियंका अपने फैंस को ऑटोग्राफ दे रही हैं और निक उनसे उनका ऑटोग्राफ मांग रहे हैं। दोनों की इन तस्‍वीरों को देख आपका मन भी रोमांचित हो जाएगा। 

 

 

 

View this post on Instagram

💙 @nickjonas #Cannes2019

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) onMay 17, 2019 at 9:29am PDT

आपको बता दें, मेट गाला में अपने ड्रामेटिक लुक के बाद प्रियंका चोपड़ा ने ‘कान फिल्म फेस्टिवल 2019’ में बेहद एलिगेंट लुक अपनाया। उन्होंने रेड कार्पेट के लिए लिए फैशन डिजाइनर रोबर्टटो कावाली द्वारा डिजाइन ब्लैक शिमर शिल्ट स्टाइल गाउन पहना था। इस ड्रेस में वह बेहद हॉट और सीजलिंग नजर आ रही थीं। प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस क्रॉसेट स्टाइल थी। उन्हें यह स्टिाइल काफी पसंद भी है और प्रियंका इस स्टाइल को बेहद एलिगेंस के साथ कैरी भी करती हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

💙 @nickjonas #Cannes2019

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) onMay 17, 2019 at 9:31am PDT

गौरतलब है कि मेट गाला में भी वह अपने पति निक जोनस के साथ ही नजर आई थीं। कान फिल्‍म फेस्टिवल में भी प्रियंका की निक के साथ रोमांटिक तस्‍वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। प्रियंका का कान फिल्म फेस्टिवल में यह पहला साल हैं। प्रियंका चोपड़ा यहां पर दो फिल्मों की स्क्रीनिंग अटेंड करेंगी। एक फिल्म एचआईवी एड्स पर बनी डॉक्यूमेंट्री 5B हैं और दूसरी म्यूजिक फैंटिसी ‘Rokcetman’ हैं। यह फिल्म म्यूजीशियन Elton John की बायोपिक है।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।