herzindagi

ऋषि कपूर का रिश्ता पत्‍नी नीतू और बेटी रिद्ध‍िमा के संग था बेहद खास, कुछ इस तरह कहा अलविदा

बॉलीवुड के दिग्गज सुपर स्टार ऋषि कपूर ने गुरुवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जी हां करीब 2 साल से कैंसर से जंग लड़ रहे एक्टर ऋषि कपूर अब नही रहें। ऋषि कपूर के निधन पर पूरा बॉलीवुड सदमे में है। ऋषि कपूर को तबीयत बिगड़ने के कारण बुधवार को मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 30 अप्रैल को ऋषि ने हॉस्पिटल में सुबह 8:45 मिनट पर अंतिम सांस ली। ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर का पता चला था। साल 2019 सितंबर में वह कैंसर का इलाज करा कर भारत लौटे थे। पूरे कपूर परिवार के साथ उनके अंतिम दर्शन के लिए आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कई बॉलीवुड सेलेब्‍स मौजूद थे। लेकिन दुख की इस घड़ी में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर उनके पास नहीं थी। वह अपने पिता के बेहद करीब थीं। ऋषि कपूर को याद करते हुए हम आपके लिए बेटी और पत्‍नी संग उनकी कुछ पुरानी तस्‍वीरें लेकर आए है। इसके अलावा इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट भी है कि कैसे दोनों ने ऋषि कपूर को अलविदा कहा।   

Pooja Sinha

Editorial

Updated:- 02 May 2020, 13:05 IST

बचपन की तस्‍वीेरें

Create Image :

यह ऋषि कपूर के साथ दोनों बच्‍चों की बचपन की तस्‍वीर है। हालांकि रिद्धिमा पापा से बेहद प्‍यार करती हैं लेकिन लॉकडाउन के चलते दिल्ली में फंसी हुई थीं। उन्हें जब पिता के निधन के बारे में पता चला तो वह स्पेशल परमिशन लेकर वहां से कुछ घंटे बाद ही रवाना हो गईं। हालांकि बावजूद इसके वह अपने पिता के अंतिम संस्कार का हिस्सा नहीं बन सकीं। 

फैशन डिजाइनिंग का किया है कोर्स

Create Image :

रिद्धिमा ने फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियल डिजाइनिंग का कोर्स किया है। जी हां उन्होंने लंदन में अमेरिकन इंटरकांटिनेंटल यूनिवर्सिटी से डिजाइनिंग और मार्केटिंग में स्नातक किया। रिद्धिमा का 'आर' (R) ज्‍वैलरी के नाम से एक ज्‍वैलरी ब्रांड है।  

लाइफस्टाइल अवार्ड

Create Image :

जून 2018 में, रिद्धिमा ने ''सैम एंड फ्रेंड्स'' नाम से अपने कपड़ों का ब्रांड लॉन्च किया, जिसका नाम उसकी बेटी समारा के नाम पर रखा गया है। 2018 में ही उन्‍हें ज्वैलरी डिजाइनर ऑफ द ईयर के लिए दिल्ली लाइफस्टाइल अवार्ड मिला था। 

परिवार के सभी लोग एक दूसरे के है बेहद करीब

Create Image :

रिद्धिमा अपने परिवार के बेहद करीब है उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त भी उन्‍हें प्‍यार से रिद्धि कहते हैं। ऋषि कपूर और नींतू कपूर की शादी सबसे कामयाब शादियों में से एक मानी गई हैं। रिद्धिमा की तरह नीतू कपूर ने भी अपने ऋषि कपूर के साथ 40 साल के सफर को कुछ इस तरह अलविदा करते हुए इंस्‍टाग्राम पर ऋषि की एक तस्‍वीर शेयर की है और तस्‍वीर के कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा है, '' End of our story ❤️❤️'   

 
 
 
View this post on Instagram

End of our story ❤️❤️

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) onMay 1, 2020 at 11:20pm PDT

फैै‍मिली फोटो

Create Image :

यह फैमिली फोटो बेहद पुरानी है जब दोनों बच्‍चे बहुत छोटे थे। इसमें ऋषि कपूर और नीतू सिंह के अलावा बच्‍चे भी बहुत क्‍यूट लग रहे हैं। एक दूसरे से इतना प्‍यार करने के बावजूद रिद्धिमा कपूर ने ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मोबाइल पर देखा था। आलिया भट्ट ने वीडियो कॉल कर रिद्धिमा को उनके पिता ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन कराए थे।

बेटी रिद्धिमा है जिगर का टुकड़ा

Create Image :

ऋषि कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा से बहुत प्यार करते थे। बेटी रिद्धिमा और नातिन समारा दोनों ही उनके जिगर का टुकड़ा रहे। ऋषि को जब भी समय मिलता था तो वह इन दोनों के साथ समय बिताया करते थे। 

रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट

Create Image :

दो सालों तक ल्युकेमिया से लड़ाई के बाद गुरुवार की सुबह को अपनी आखिरी सांस लेने वाले दिवंगत एक्‍टर के लिए बेटी रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा था।

पापा से करती हैं बेहद प्‍यार

Create Image :

रिद्धिमा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा, "पापा आई लव यू, मैं हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी। मेरे सबसे मजबूत योद्धा, आपकी आत्मा को शांति मिले, मैं हर दिन आपके फेसटाइम कॉल को याद करूंगी।"

आपसे बहुत प्यार करती हूं - आपकी मुश्क

Create Image :

रिद्धिमा ने आगे लिखा, "काश, मैं वहां आपको अलविदा कहने के लिए पहुंच पाऊं! जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, तब तक के लिए आई लव यू पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं - आपकी मुश्क।"

सड़क से पहुंचीं मुंबई

Create Image :

जी हां दिवंगत एक्‍टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, जो दिल्ली में रहती हैं, वे कोविड-19 के कारण देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं। हालांकि वह सड़क मार्ग से मुंबई पहुंचीं। 

रिद्धिमा लाइमलाइट से हैं दूर

Create Image :

कपूर खानदान बॉलीवुड पर सालों से राज करता रहा है लेकिन रिद्धिमा लाइमलाइट से दूर हैं। वह रणबीर कपूर की बड़ी बहन है। 

भरत साहनी की पत्नी हैं रिद्धिमा

Create Image :

रिद्धिमा भारतीय व्यापारी भरत साहनी की पत्नी हैं। 25 जनवरी 2006 को उनकी शादी हुई थी। शादी करने से पहले दोनों ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इस कपल की एक बेटी है जिसका नाम समारा साहनी है। ऋषि कपूर अपनी बेटी के साथ-साथ अपनी नातिन से भी बहुत प्‍यार करते थे।