Republic Day Shayari 2026: 'तिरंगा लहराएंगे, देशभक्ति का गीत गुनगुनाएंगे...', 77वें गणतंत्र दिवस पर इन शायरियों के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं

Republic Day 2026 Desh Bhakti Shayari: "मेरा देश मेरी शान है...मातृभूमि की खातिर जान कुर्बान है।" देशप्रेम की भावना और देशभक्ति का जज्बा हम सभी में कूट-कूटकर भरा है। इसी जज्बे के चलते हमें आजादी मिली थी, आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं...इसी जज्बे की बदौलत सीमा पर जवान हमारे देश की रक्षा करते हैं। देशप्रेम का ये जज्बा कुछ खास दिनों में हमारे अंदर और भर जाता है। ऐसा ही एक दिन है 26 जनवरी का। इस साल 26 जनवरी को हम अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इसी दिन साल 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ था। भारता का संविधान सबसे बड़ा लिखित संविधान है। हमारे संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था। इस बार मुख्य परेड की थीम वंदेमातरम के 150 साल पूरे होने पर रखी गई है। गणतंत्र दिवस से खास मौके पर कई सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित होते हैं और हर देशवासी, देशभक्ति के रंग में रंग जाता है। अगर आप अपनों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ खास शायरियां लेकर आए हैं।
गणतंत्र दिवस पर शायरी (Gantantra Diwas par Shayari)

1. तीन रंगों से रगा तिरंगा, अपनी पहचान है।
मिट जाएंगे देश पर हम, ये हमारा हिंदुस्तान है।
अपनी धरती की खातिर सौ जन्म कुर्बान है।
सारे जहां से अच्छा ये हमारा हिंदुस्तान है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
2. गणतंत्र की शक्ति का पर्व है आज,
संविधान की शक्ति का हर्ष का आज।
बड़ा ही प्यारा दिन है आज,
77वें गणतंत्र दिवस की निराली है बात।
रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं

3. अखंड भारत गंगा, यमुना, नर्मदा, सबका एक ही राग है।
मेरे देश की मिट्टी में अपनत्व और अनुराग है।
दुश्मन चाहे जितनी कोशिश कर ले तोड़ने की,
पर हमारे सीने में जलती देशभक्ति की आग है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
4. संविधान हमारा सहारा है,
हमारा देश हमें सबसे प्यारा है।
जाति, धर्म और भाषा से देश हमारा है।
तिरंगे की आन में जीवन सारा है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
रिपब्लिक डे शायरी (Republic Day Shayari 2026)

5. हर किसी को देता है हक और मान,
ये है हमारे देश का संविधान
इसके हर हिस्से में है कुछ खास बात,
संविधान के मूल भाव को जरूर रखें याद।
गणतंत्र की दिवस की शुभकामनाएं
6. दिल में रखें गणतंत्र दिवस के लिए सम्मान,
देश की रक्षा से ऊपर नहीं है कोई आन।
सदा ऊंचा रहे तिरंगा हमारा,
भारत की रक्षा धर्म है हमारा।
गणतंत्र दिवस की बधाई
7. लहू देकर तिरंगे की बुलंदी को संवारा है,
वीर शहीद फरिश्ते हैं वतन के, उन्हें सजदा हमारा।
मातृभूमि का ऋण सबसे ऊपर है,
यही रखना याद धर्म हमारा है।
Happy Republic Day
26 जनवरी पर शायरी (26 January Shayari)

8. न पूछो जमाने से क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान है ये कि हम हिंदुस्तानी हैं।
हर मोड़ पर आए मुश्किल या कोई परेशानी,
देश के लिए जान लुटाने की हमने ठानी है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
9. देश के संविधान का हम करेंगे सदा सम्मान,
देश के लिए चाहे चली जाए हमारी जान।
देश हमें जान से प्यारा है।
भारत माया की जय, हम सबका नारा है।।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
10. विश्व में गूंज रहा है भारत का नाम,
भारत की रक्षा करना हर देशवासी का है नाम।
चाहे वक्त बदले या बदल जाए दुनिया,
सदा खिली रहे हमारे देश में खुशियों की बगिया।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2026
यह भी पढ़ें- Republic Day Speech & Slogans 2026: गणतंत्र दिवस पर दें ये मोटिवेशनल स्पीच और स्लोगन, हर कोई करेगा आपकी तारीफ
11. सत्यमेव जयते का देना है संदेश,
सबसे आगे जाएगा मेरा देश।
सबसे ऊपर है देश की आन-बान और शान
हमें करना है अपने तिरंगे का सम्मान।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
12. हर भारतवासी की धड़कन में बसता है हमारा देश,
हम देते हैं एकता और अखंडता का संदेश।
अनूठा है हमारा प्यार और विश्वास,
सपने होंगे पूरे, सुनहरे कल की हमें है आस।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2026
13. मेरा देश, मेरा वतन है ये मेरा हिंदुस्तान
देश के वास्ते कुर्बान है ये मेरी जान
सबसे ऊपर है मेरे देश की शान
है सबसे प्यारा मुझे मेरा हिंदुस्तान
14. मेरा देश, मेरा मुल्क, मेरा ये वतन
सदा खुशहाल रहे मेरे देश का आंगन।
देश की राह सदा रहे रोशन,
आबाद रहे हमेशा ये मेरा वतन।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।