Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:54 AM IST

Onam Pookkaalam Designs से इस तरह सजाएं अपना घर का आंगन, नए और यूनिक डिजाइंस देखें यहां

Onam की शुरुआत इस साल 16 अगस्त से होने जा रही है। यह 10 दिनों का पर्व है, जिसमें कई लोग हर दिन अलग-अलग पुक्कलम डिजाइन घर के आंगन में बनाते हैं।
Updated:- 2026-08-26, 09:06 IST
pookalam rangoli designs to celebrate onam festival 2026

Onam पर घर के आंगन में Pookalam Design बनाया जाता है। यह केवल घर की सजावट के लिए नहीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व से भी जुड़ा है। समय के साथ-साथ इसके डिजाइन में कई तरह के बदलाव हुए हैं, लेकिन असली Onam Pookalam वही है, जिसे फूलों से बनाया जाता है। आप भी अगर हर साल आंगन में पुक्कलम रंगोली बनाती हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको Easy Pookalam Designs के बारे में बताएंगे।

1- सिंपल पुक्कलम रंगोली डिजाइन (Simple Pookalam Design)

यह डिजाइन उन लोगों के लिए अच्छा है जो पहली बार Pookalam बना रहे हैं। इसमें गोल घेरा बनाकर 2-3 रंगों से फूलों की पंखुड़ियां बनानी होती है। पीले गेंदा, सफेद फूल और लाल गुलाबी फूलों से इसे बनाना आसान होता है। कम समय में बन जाती है और इसमें आपको ज्यादा कलाकारी भी नहीं करनी पड़ती।

pookkalam

2- राउंड डिजाइन पुक्कलम रंगोली

पारंपरिक पुक्कलम में इस तरह का डिजाइन माना जाता है। गोल-गोल कई लेयर वाला Pookalam सबसे आसान भी होता है। इसके लिए पहले आपको चॉक से गोल घेरा बना लेना है और फिर हर घेरे में अलग रंग के फूल लगाएं। फूलों का यूज रंग की तरह किया जाता है, इसलिए इस रंगोली को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह फैलता भी नहीं।

Onam Pookalam Design

3- लोटस Pookalam Design

कमल के फूल वाला डिजाइन महिलाओं को काफी पसंद होता है। इसे बनाने के लिए पहले चॉक से कमल की पंखुड़ियों बनानी पड़ती है। ऊपर बताए गए डिजाइन के मुकाबलें इसमें थोड़ी ज्यादा मेहनत होती है। आप गुलाबी लाल और सफेद फूलों का इस्तेमाल इसमें कर सकते हैं।

Pookalam Design

4- मोर पुक्कलम डिजाइन

जिन महिलाओं को ड्राइंग आती है, वह इसे भी आसानी से बना लेंगे। इस डिजाइन में Peacock के बीच में Pookalam बनया जाता है। इसे बनाने के लिए आपको नीले और हरे रंग के फूल मोर के लिए और पीले या नारंगी फूल बॉर्डर के लिए यूज करने होते हैं। इसके लिए पहले चॉक से मोर की आउटलाइन बना लें, फिर धीरे-धीरे पंखुड़ियों से उसे भरें।

Pookalam Designs for Onam

5-कथाकली फेस पुक्कलम डिजाइन

इस डिजाइन को वो लोग बना सकते हैं, जिनकी ड्राइंग अच्छी है। इसमें आपको पहले चॉक से फेस का डिजाइन बनाना होता है और बाद में इसे चावल और फूलों की मदद से भरता होता है। हरे, लाल, पीले और सफेद फूलों की मदद से आप फेस में रंग भर सकती हैं। यह थोड़ा मुश्किल है, इसलिए इसे बनाने में आपको समय लगेगा।

Easy Pookalam Designs

6- आसान पुक्कलम डिजाइन

अगर आपको मॉडर्न डिजाइन पसंद है, तो आप इस तरह का Geometric Pookalam Design चुन सकती हैं। यह दिखने में भले ही सिंपल लगे, लेकिन फूलों की पंखुड़ियां भरने के बाद एकदम अलग और आकर्षक नजर आता है। इसमें गोल घेरे के अंदर त्रिकोण, चौकोर या स्टार शेप जैसा डिजाइन बनाते हैं। इसे बनाने के लिए पहले जमीन पर हल्की चॉक से पैटर्न बना लें और फिर हर हिस्से में पीले, सफेद, नारंगी या गुलाबी फूलों की पंखुड़ियां भरें।

Simple Pookalam Designs

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- lifeiskind/pinterest

FAQ
पुक्कलम क्या है?
पुक्कलम ओणम पर घर के आंगन में फूलों और पंखुड़ियों से बनाई जाने वाली रंलोगी है। इसे अलग-अलग रंगों के फूलों से गोल और खूबसूरत डिजाइन में सजाया जाता है।
पुक्कलम फूलों से क्यों बनाते हैं?
ओणम पर फूलों से पुक्कलम बनाने की परंपरा राजा महाबली के स्वागत से जुड़ी मानी जाती है। 
पुक्कलम में गोल डिजाइन क्यों बनाते हैं?
इसकी गोल आकृति को पारंपरिक रूप से शुभ माना जाता है। ओणम के दौरान इसे घर के आंगन में शुभ स्वागत की सजावट के रूप में बनाया जाता है। माना जाता है कि गोल आकार समृद्धि और एकता का प्रतीक है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।