Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

पाकिस्तान की बचकानी मांग, अब प्रियंका को UN गुडविल अम्बैसेडर के पद से हटाने पर डाला जोर

पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा को लेकर बातें उठने लगी हैं। अब पाकिस्तान चाहता है कि प्रियंका UN  गुडविल अम्बैसेडर न रहें।
Updated:- 2019-08-22, 11:36 IST
image

पाकिस्तान ने प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ United Nations में लिखित शिकायत दर्ज की है। जी हां, अब पाकिस्तान को प्रियंका चोपड़ा से भी बहुत समस्या है। पाकिस्तान का कहना है कि प्रियंका को UN goodwill ambassador के पद से हटाया जाए। कारण? वही पुराना कि प्रियंका ने भारत को सपोर्ट किया उस समय जब पाकिस्तान और हिंदुस्तान के बीच विवाद सबसे ज्यादा बढ़ा हुआ था।  

पाकिस्तान का दावा है कि प्रियंका चोपड़ा की 'जय हिंद' वाली एक ट्वीट के जरिए वो भारत-पाकिस्तान के बीच न्यूक्लियर वॉर का समर्थन किया है और ऐसे में उनका इस पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं है।  

Priyanka chopra pakistan

इसे जरूर पढ़ें- बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के टॉप 10 ब्यूटी और मेकअप सीक्रेट्स जानिए 

मंत्री ने चिट्ठी लिखकर की शिकायत- 

पाकिस्तान के साथ एक समस्या है कि हिंदुस्तान से जुड़ा कुछ भी होता है तो उसे चिट्ठी लिखकर शिकायत करनी होती है। चाहें वो टीम इंडिया का ग्राउंड पर मिलिट्री कैप पहनने की बात हो, चाहें बॉलीवुड का मिलिट्री फिल्में दिखाने का मामला हो। दोनों ही समय किसी न किसी पाकिस्तानी मंत्री ने भारत के खिलाफ चिट्ठी लिखकर विदेशी संस्थाओं में शिकायत की थी। यही काम एक बार फिर हुआ है। प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ UNICEF chief Henrietta Fore को चिट्ठी लिखी गई है। ये चिट्ठी लिखी है शिरीन मज़ारी ने। इस चिट्ठी में पीएम मोदी सरकार की तुलना नाज़ी कैम्प से ही कर डाली। यही नहीं प्रियंका चोपड़ा को इस पद से हटा देना चाहिए क्योंकि वो नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ कर रही हैं।

इस चिट्ठी में प्रियंका चोपड़ा से ज्यादा नरेंद्र मोदी सरकार की बात की गई है। इस महीने की शुरुआत में नरेंद्र मोदी सरकार ने कश्मीर और लद्दाक में लगी आर्टिकल 370 धारा को हटा दिया था जिसके बाद से ही कश्मीर में टूरिज्म भी लगभग बंद हो गया है। हालांकि, लद्दाक ट्रिप पर इसका कोई असर नहीं होगा। 

Priyanka chopra good will ambassador

उस शिकायती चिट्ठी में लिखा गया है कि प्रियंका चोपड़ा एक तरफ दुनिया में शांति का संदेश दे रही हैं दूसरी ओर मोदी सरकार को सपोर्ट कर रही हैं। उनका कहना है कि जब तक प्रियंका को तुरंत नहीं हटाया जाता तब तक UN goodwill ambassador की पोस्ट पर उनका रहना सिर्फ एक मज़ाक ही बना रहेगा।  

 

कुछ दिन पहले पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका चोपड़ा को कहा था पाखंडी- 

कुछ दिन पहले एक इवेंट में एक पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका चोपड़ा को सरे आम पाखंडी कहा था। पाकिस्तानी महिला ने सवाल किया कि जब प्रियंका यूएन की गुडविल अम्बैसेडर हैं तो वो भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर 'जय हिंद' कैसे ट्वीट कर सकती हैं। ऐसे में वो भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूक्लियर वॉर को बढ़ावा दे रही थीं। कैसे वो एक देश का समर्थन कर सकती हैं। महिला का कहना था कि उसने और कई पाकिस्तानियों ने प्रियंका को सपोर्ट किया उनके काम के लिए, लेकिन ये ट्वीट उन सभी के साथ छलावा है। 

इसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। प्रियंका ने इसके जवाब में कहा था कि वो युद्ध को पसंद नहीं करती हैं, लेकिन वो एक देशभक्त हैं। प्रियंका ने कहा कि उनके कई पाकिस्तानी दोस्त हैं। वो भारत से आती हैं। उन्होंने कहा कि , 'अगर मेरी वजह से मेरे चाहने वालों को ठेस पहुंची है तो उसके लिए मैं माफी चाहती हूं। पर हम सभी को एक ऐसी स्थिती चाहिए होती है जहां किसी एक तरफ को लेकर न चला जाए। हमें कुछ फैसले लेने होते हैं। जैसे आप इस समय मुझसे सवाल कर रही हैं। आप चिल्लाइए नहीं। हम सभी यहां प्यार के लिए हैं।' 

Priyanka chopra unicef

क्यों हो रहा है ये सब?

ये सब कुछ उस ट्वीट को लेकर हो रहा है जो प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक के दौरान की थी। पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन चल रही थी और इस दौरान एयरस्ट्राइक हो गई। प्रियंका ने इस एयरस्ट्राइक के बाद ट्वीट कर जय हिंद लिखा था।

इसे जरूर पढ़ें-  प्रियंका चोपड़ा ने नए अंदाज में लिखी सफलता की कहानी 

कंगना ने दिया प्रियंका चोपड़ा का साथ- 

अंतरराष्ट्रीय आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा वैसे तो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और उन्हें लेकर विवाद होते ही रहते हैं, लेकिन इस बार प्रियंका चोपड़ा के सिंदूर, निक जोनस, उनका सिगरेट पीना या ये सब नहीं बल्कि पाकिस्तान का मामला जुड़ गया है। इसे लेकर पाकिस्तानियों की राय जो भी हो, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत प्रियंका के साथ जुड़ गई हैं और उनका साथ दे रही हैं। 

 

कंगना का कहना है कि, 'ये आसान नहीं है.. जब आप कर्तव्य और भावनाओं के बीच बंधे रहते हो। UNICEF गुडविल अम्बैसेडर बनकर आप किसी एक देश तक सीमित नहीं रह सकते, लेकिन हममे से कितने लोग हर रोज़ दिमाग और दिल के बीच दिल को चुनते हैं।'

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।