कोई भी त्योहार बिना गानों के अधुरा लगता है। इसी तरह छठ पूजा का पर्व भी बिना गीतों के कैसे मनाया जा सकता है। जिस तरह से हर त्योहार जैसे दिवाली, होली, राखी और करवाचौथ जैसे त्योहार पर गाना बनाया गया है। उसी तरह छठ पूजे के पर्व के लिए भी अब तक कई गाने रिलीज किए जा चुके हैं। लेकिन इनमें से कुछ गाने ऐसे हैं, जिन्हें लोग सुनना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन गानों का संगीत और शब्द लोगों को दिल से छठ माता से जोड़ रहा है।
अगर आप भी छठ के इस महापर्व में घर में पूजा का माहौल बनाने और पर्व को सेलिब्रेट करने के लिए फेमस छठ पूजा का गाना खोज रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको छठ पूजा के फेमस भोजपुरी गानों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
छठ पूजा गीत- कांच ही बांस के भंगिया- यह छठी मईया का एक प्रसिद्ध भजन है, जिसे सिंगर अनुराधा पौडवाल ने गाया है। छठ पूजा के गीतों में सबसे ज्यादा शारदा सिन्हा और अनुराधा पौडवाल के गानों को लोग पसंद करते हैं। अगर आप छठ पूजा के फेमस गानों की लिस्ट ढूंढ रहे हैं, तो आपको इस गाने को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर लेना चाहिए। इस भजन को सुनने या गाने से मन बहुत प्रसन्न होता है।
यह भी एक एक भोजपुरी भाषा का गाना है और इसे शारदा सिन्हा ने गाया है। यह एक एल्बम सॉन्ग है, जो साल 1986 में रिलीज हुआ था। इस गाने को यू ट्यूब पर अब तक 8 मिलियन बार सुना जा चुका है। साथ ही गाने पर 3 हजार से ज्यादा कमेंट भी देखने को मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- Sharda Sinha Chhath Puja Song: रील्स बनाने के लिए बेस्ट हैं शारदा सिन्हा के ये छठ पूजा गीत
इस गाने को भोजपुरी सिंगर रिपाली राज ने गाया है। यह भी एक एलबम सोन्ग है। इसे भी भोजपुरी भाषा में गाया गया है और यह साल 2014 में रिलीज हुआ था। इस गाने को अभी तक 2.8 मिलियन से ज्यादा बार सुना जा चुका है।
यह विडियो भी देखें
साल 1986 में रिलीज हुए इस गाने की वीडियो भले ही आपको थोड़ी ब्लर लगे, लेकिन गाना आपको बेहद पसंद आएगा। छठ पूजा में इस गाने को बजते हुए आपने कई बार सुना होगा। इसे शारदा सिन्हा द्वारा गाया गया है। इस गाने पर 22 मिलियन से ज्यादा से व्यूज है। साथ ही 3 हजार से ज्यादा कॉमेंट भी लोगों द्वारा किया गया है।
इसे भी पढ़ें- छठ पूजा गीतों के लिए प्रसिद्ध शारदा सिन्हा की हालत गंभीर, दिल्ली के एम्स अस्पताल में हैं भर्ती
खेसारी लाल यादव द्वारा गाया गया छठी मईया गाना भी लोगों को पसंद है। यह गाना 3 साल पहले ही रिलीज किया गया है, लेकिन इस गाने पर 17 मिलियन से ज्यादा व्यूज है। छठ के महापर्व में इस गाने को भी लोगों द्वारा सबसे ज्यादा सुना जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं।
साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, T series
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।