करीना और शाहिद के बच्चों से भी बेहद अलग है नील नितिन मुकेश की बेटी का नाम

नील नितिन मुकेश के घर एक नन्ही परी आई है और अपनी बेटी का नाम नील ने थोड़ा हटकर रखा है।
Updated:- 2018-09-25, 15:01 IST
image

नील नितिन मुकेश के घर एक नन्ही परी आई है और अपनी बेटी का नाम नील ने थोड़ा हटकर रखा है। नील की पत्नी रुक्मणी ने गुरुवार को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में दोपहर 3:30 बजे एक बेटी को जन्म दिया। मां और बेटी के साथ पहली झलक रविवार को देखने को मिली जब रुक्मिणी को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। 

स्टारकिड्स का इन दिनों बॉलीवुड में बोलबाला है। इस बीच एक और स्टारकिड की एंट्री हो गई है। अभिनेता नील नितिन मुकेश एक नन्ही परी के पिता बन गए हैं और पहली झलक भी अब सबके सामने आ गई है। कुछ तस्वीरें सामने आईं जब नील अपनी पत्नी संग हॉस्पिटल से बेटी को लेकर घर जा रहे थे। 

neil nitin mukesh daughter

नील ने बेटी का नाम रखा हटकर 

नील नितिन मुकेश ने अपनी बेटी का नाम थोड़ा हटकर रखा है। करीना और सैफ ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा था जो काफी हटकर है। हाल ही में शाहिद कपूर भी एक बेटे के पिता बने हैं। शाहिद की वाइफ मीरा और उन्होंने मिलकर अपने बेटे का नाम ‘जैन’ रखा है। ये नाम भी काफी अलग है। 

neil nitin mukesh daughter

ऐसे में नील ने अपनी बेटी का नाम ‘नुर्वी नील मुकेश’ रखा है। नील नितिन मुकेश ने सोशल मीडिया पर लिखा है, “मुझे और रुक्मिणी को यह ऐलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घर पर नुर्वी नाम की एक परी ने जन्म लिया है। पूरे परिवार में इस समय खुशी का माहौल है। बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं।“ 

 

बता दें कि नील और रुक्मिणी की शादी पिछले साल 2017 में हुई थी। बीते दिनों जब नील अपने होने वाले बच्चे के लिए दुबई शॉपिंग करने गए थे तब उन्होंने मीडिया को बताया था कि वो अपने होने वाले बच्चे के लिए शॉपिंग करने आए हैं। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।